रायपुर। कुरूद विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी गाड़ी को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी है।

पूर्व मंत्री और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर की गाडी को तेज रफ्तार ट्रक ने मंगलवार को दोपहर जोरदार टक्कर मार दी। घटना में विधायक अजय चंद्राकर की गाडी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। इस हादसे में विधायक सकुशल बताए जा रहे है। वे एक कार्यक्रम में जा रहे थे। आज दोपहर में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर रायपुर से धमतरी के भखारा में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वो भखारा के ही बीजेपी कार्यालय जाने के लिए पीएसओ सहित चार पहिया वाहन से निकले थे। इस दौरान भखारा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी चार पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि अजय चंद्राकर की कार बुरी तरह से पीछे से क्षतिग्रस्त हो गयी। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस दौरान वाहन में विधायक, पीएसओ और ड्राइवर सहित चार लोग सवार थे। हालांकि इस हादसे में विधायक अजय चंद्राकर सहित चारों के चारों बाल बाल बच गये है।
फिलहाल घटना के बाद दूसरे वाहन से विधायक अजय चंद्राकर रायपुर के लिये निकल चुके है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
