बालोद। डौंडीलोहरा जनपद के जवरतला में एक जनपद सदस्य ने कांग्रेस के महामंत्री को बीच चौराहे खंभे में बांधकर जमकर मारपीट करने से हड़कंप मच गया है। कांग्रेस महामंत्री की पत्नी ने जनपद सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर दी है। बताया जा रहा है आरोपी जनपद सदस्य हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है।

डौंडीलोहारा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम जवरतला में जनपद सदस्य द्वारा गुंडागर्दी, दबंगई का मामला सामने आया है। देवरी ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री छक्कन साहू व जनपद सदस्य राजेश साहू के बीच जमकर मारपीट हुई है। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि छक्कन साहू को राजेश साहू द्वारा खंभे से बांधकर पीटा गया। पूरे मामले की जानकारी देवरी पुलिस को दे दी गई है। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मामला राजनीतिक द्वेष का बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच विवाद बहुत पहले से चली आ रही है। बताया जा रहा है कि राजेश साहू पहले भी पाक्सो एक्ट के मामले गिरफ्तार किया जा चुका है। उस दौरान जेवरतला निवासी छक्कन साहू पीड़ित परिवार के पक्ष में आकर थाना और न्यायालय जाने में मदद की थी। जब से जनपद सदस्य राजेश साहू जेल से बाहर आया है तब से दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया था। मामले को लेकर छक्कन साहू की पत्नी ने देवरी थाना पुलिस में जनपद सदस्य राजेश साहू व उनके परिवार के खिलाफ पति को खंभे से बांधकर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरAugust 23, 2026कृषि विवि का पेपर लीककांड : यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, 12 – 12 हजार रुपए में बेचा पेपर, एंडोस्कोपी कैमरे से किया था स्कैन
बिलासपुरAugust 23, 2026घोंघा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, स्कूल से लौट रहे थे समडिल के तीनों बच्चे, गांव में मचा कोहराम
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
शिवरीनारायणAugust 22, 2026श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी महराज, मठ में हुआ ब्राह्मण भोज का आयोजन
