रायपुर। ACB का दावा है कि ADG जीपी सिंह ने अपने पद, पॉवर और रसूख का इस्तेमाल करते हुए करोड़ों रुपए की अवैध उगाही की है। छापे में ACB को ऐसे कई सबूत मिले है, यही नही भयादोहन से कमाई गई पूंजी को कई नामी-गिरामी कंपनियों में निवेश भी किया गया है। इसके अलावा कई राज्यों के अलग-अलग शहरों में जमीन, मकान और मंहगे फ्लैट भी खरीदे गए है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह पुलिस अकादमी छत्तीसगढ़ के ठिकानों में चल रही छापेमारी के संबंध में एसीबी ने देर शाम एक बयान जारी किया है। जिसके अनुसार जीपी सिंह के विरूद्ध उनके आर्थिक अपराध ब्यूरो के कार्यकाल के दौरान अवैध वसूली भयादोहन आदि के माध्यम से अनुपातहीन धन संपत्ति अर्जित करने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। जिसके आधार पर पूर्व में प्राथमिक जांच की गई। ACB के अनुसार प्राथमिक जांच में इस बात के पुख्ता प्रमाण मील है कि एडीजी जी.पी-सिंह द्वारा अलग अलग स्थानों पर करोड़ों की अनुपातहीन अवैध संपत्ति अर्जित की और बड़े लेन देन किये हैं। उनके द्वारा शेल कंपनियों में निवेश करके मनी लांड्रिंग का प्रयास किया गया है। इसके अलावा रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव एवं ओड़िशा राज्य में भी विभिन्न क्षेत्रों में बेनामी संपत्तियां अर्जित करने की प्रामाणिक पुष्टि हुई। श्रीसिंह ने अपने पिता के खाते में भी करोड़ो रूपये जमा करके लेनदेन किया है। प्रामाणित तथ्यों के आधार पर एफआईआर क्र 22/21, धारा 13(1)बी, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम यथा संशोधित 2018 के तहत पंजीबद्ध किया गया। इस क्रम में दिनांक 01 जुलाई 2021 को सुबह ए-डी-जी- जी.पी-सिंह से संबंधित रायपुर, राजनांदगांव ओड़िशा के कुल 15 स्थानों पर एसीबी द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। छापे की प्रक्रिया अब भी जारी है तथा जिसके 2 जुलाई तक चलने की संभावना है। छापों की कार्यवाही के संपन्न होने के बाद विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया जा सकेगा। एसीबी के मुताबिक एडीजी जीपी सिंह के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा भी बेनामी एक्ट के तहत पृथक से कार्यवाही की जा रही है और जांच जारी है।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
