बिलासपुर। NTPC सीपत के परियोजना प्रमुख के रूप में घनश्याम प्रजापति कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक, पद्मकुमार राजशेखरन ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर 30 जून 2021 को यह दायित्व प्रजापति को सौंपा। श्री प्रजापति ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से सन 1986 मे मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर, 1986 मे ही कार्यपालक प्रशिक्षु के रूप मे एनटीपीसी मे अपनी सेवा प्रारंभ की थी। हाल ही मे घनश्याम प्रजापति को समूह महाप्रबंधक (सीपत) का दायित्व सौंपा गया था। इसके पूर्व वह एनटीपीसी सीपत मे महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) के पद पर कार्यरत थे। इन्हें एनटीपीसी मे सिंगरौली, सिम्हादरी, विन्ध्याचल एवं सीपत परियोजना में लगभग 35 वर्षों का लंबा अनुभव प्राप्त है, जहाँ इन्हें प्रचालन, ईंधन रखरखाव, प्रचालन एवं अनुरक्षण विभाग में कार्य किया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
