बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत द्वारा कोविड 19 महामारी की दूसरी लहर की रोकथाम हेतु नैगम सामाजिक दायित्व के तहत जिला प्रशासन, बिलासपुर को 40 लाख रूपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

आज एनटीपीसी सीपत के समूह महाप्रबंधक घनश्याम प्रजापति ने बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर को सहयोग राशि का चेक भेंट किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, हेरीश एस, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, बिलासपुर एवं श्रीमती के. श्रीलता, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एनटीपीसी सीपत भी उपस्थित थे। इस राशि का उपयोग कोविड अस्पताल में आवश्यक उपकरण की स्थापना एवं संबंधित व्यवस्थाओं हेतु किया जाना प्रस्तावित है। इससे पूर्व भी एनटीपीसी सीपत ने मस्तूरी में कोविड केयर अस्पताल की स्थापना के लिए 5 लाख रूपये का आर्थिक सहयोग एवं 10 ऑक्सीजन सिलेण्डर भी प्रदान किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
