रायपुर। राजधानी रायपुर में एम्स की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। युवती बीएससी पैरामेडिकल फर्स्ट इयर की छात्रा थी। मृतका की शिनाख्त साक्षी दुबे के रूप में हुई है, ये पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक साक्षी दुबे बिलासपुर की रहने वाली है। रायपुर एम्स में बीएससी पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आमानाका थाना पुलिस ने बताया कि एम्स के हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मृतका बीएससी पैरामेडिकल प्रथम वर्ष की छात्रा थी, जो मूलतः बिलासपुर जिले की रहने वाली है। कल देर रात छात्रा ने फांसी लगाई है। सुबह दरवाजा न खोलने पर उसके साथियों ने पुलिस प्रबंधन को सूचना दी है। हॉस्टल के रूम से सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम परिजनों को सूचना दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
