बिलासपुर। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सियाराम साहू का कहना है कि भूपेश सरकार की योजनाएं बहुत अच्छी है। इनसे निचले तबके के लोगों को लाभ मिलेगा। लवकिं योजना की सफलता क्रियान्वयन पर निर्भर करेगा।
छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री साहू ने कहा कि मेरा कार्यकाल 3 साल के लिए था लेकिन सरकार कार्यकाल समाप्त होने के एक साल पहले ही हटा रही थी। इसलिए उन्हें हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी और उन्हें न्याय भी मिला। अब वो पिछड़ा वर्ग के लोगों की समस्या के निराकरण के लिए तेजी से प्रयास कर रहे है। बिलासपुर के कलेक्टर से कहा है कि योजनाओं का लाभ लोगो का दिलाए। यहां पर जाति प्रमाणपत्र बनाने, रिकार्ड दुरुस्ती और नामांतरण की समस्या आ रही है। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर को एक नोडल अधिकारी बनाए के लिए कहा है।
एक सवाल के जवाब में श्री साहू ने कहा कि भूपेश सरकार की योजनाएं बहुत अच्छी है। गरीबों को इससे लाभ मिलेगा। लेकिन योजनाओं की सफलता उसके क्रियान्वयन पर निर्भर करती है और इसके लिए अभी समय है, आने वाले समय मे पता चलेगा कि इसका लाभ वास्तव में गरीबो को मिला कि नहीं। भाजपा की हार पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा परिवर्तन प्रकॄति का नियम है। लंबे समय तक सत्ता में रहने से ऐसी स्थिति निर्मित हो जाती है। भाजपा की हार प्राकृतिक थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
