जीपी सिंह को लग गई थी छापे की भनक, रातोंरात 2 किलो सोना और नगद छुपाया मित्र के घर, 23 प्लाट, मकान और फ्लेट के मिले दस्तावेज

रायपुर। ADG जीपी सिंह ACB के छापे की भनक लग गई थी। यही कारण है कि सिंह ने रातोंरात 2 किलो सोना अपने एक मित्र जो SBI की एक शाखा में ब्रांच मैनेजर है उसके यहां छुपाया तो एक दूसरे मित्र के यहां 13 लाख रुपए नगद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज छुपाए। इसके बाद भी श्री सिंह उन्हें नही बचा सके और ACB की टीम उन तक पहुंच ही गई। अब ACB को पता लगाना होगा कि विभाग में जयचंद कौन है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्राथमिक जांच के अन्वेषण के दौरान इस बात के पुख्ता प्रमाण मिले है कि एडीजी जी. पी. सिंह ने स्वयं एवं परिजनों के नाम पर बेनामी तरीकों से अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों की अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित की गई और बड़े लेनदेन किये गये हैं। इसी के आधार पर पुलिस थाना ईआडब्ल्यू / एसीबी में अपराध कमांक 22 2021 धारा 13 (1) बी 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथासंशोधित 2018 के तहत् पंजीबद्ध किया गया है। अपराध दर्ज करने के बाद 1 जुलाई 2021 को प्रातः 6.00 बजे जी. पी. सिंह के रायपुर स्थित शासकीय निवास और उनके सहयोगियों प्रीतपाल चाण्डोक रायपुर मणीशंकर रायपुर, राजेश बाफना, सीए, राजनांदगांव, ग्लोबल एसोसिएट्स कंपनी बड़बील उड़ीसा सहित अन्य ठिकानों पर विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रायपुर के द्वारा प्रदत्त तलाशी वारंट 30 जून 2021 के पालन में तलाशी कार्यवाहियां संपादित की गई। तीन दिन चली छापामार करवाई में ACB की टीम को जीपी सिंह के निवास से 3 लाख से अधिक नगद एवं 02 लाख से अधिक मूल्य के स्वर्ण आभूषण मिले हैं। अब तक की जांच में जी. पी. सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर कुल लगभग 10.00 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तयों का पता चला है। गणना निरंतर जारी है। चल-अचल संपत्तियों एवं निवेश की राशि में वृद्धि होने की संभावना है।

00 ब्रांच मैनेजर के पास रखवाया 2 किलो सोना

सेजबहार स्थित SBI के ब्रांच मैनेजर मणीभूषण जो जी.पी. सिंह के निकट मित्र है, के निवास डी 3 / 1, एस.बी.आई. अपॉर्टमेंट, भगत सिंह चौक, शंकर नगर, रायपुर (छ.ग.) के निवास स्थान की तलाशी ली गई। यहां से बैंक संबंधीत दस्तावेज और 2 कि.ग्रा. सोना 0101 कि.ग्रा. की सोने की पट्टी बरामद की गई। जिसकी कीमत लगभग 01 करोड़ रूपये है। पूछताछ पर मणी भूषण ने बताया कि सोने की पट्टीयों को (02 कि.ग्रा.) को कुछ दिनों पूर्व ही जी.पी. सिंह ने उनके पास कुछ समय के लिए रखवाया था।

00 चंडोक के घर से पॉवर ऑफ एटॉर्नी गायब

इसी तरह प्रीतपाल सिंह चंडोक के निवास की तलाशी ली गयी। जिसमें मौके पर गवाहों के समक्ष प्रीतपाल सिंह ने बताया कि जी. पी. सिंह के पिता परमजीत सिंह के द्वारा उन्हें कुछ वर्ष पूर्व संपत्तियों के क्रय विक्रय एवं रख-रखाव के लिये पॉवर ऑफ एटनी प्रदान की थी, जो वर्तमान में कहां है उन्हें याद नहीं है। यह भी ज्ञात हुआ है कि अगस्त 2020 में उनके निवास एवं एस.पी. कोल्ड स्टोरेज खमतराई आयकर विभाग का छापा पड़ा था। जिसमें आयकर विभाग वाले उनके निवास, कार्यालय, व्यवसाय एवं जमीन खरीदी बिकी से संबंधित समस्त दस्तावेजों को जप्त कर अपने साथ ले गये है। तलाशी के दौरान प्रीतपाल सिंह के शयन कक्ष से 13 लाख रूपये बंडल के रूप में बांध के रखी गयी थी उसे जब्त किया गया है। पूछताछ करने पर प्रीतपाल सिंह ने बताया कि 30 जून 2021 की रात को आनन फानन में लायी गयी है। जिसके संबंध में समक्ष गवाहन प्रीतपाल सिंह ने यह पुष्टि की की यह राशि जी. पी. सिंह की है।

00 CA के यहां से मिले 79 बीमा पॉलिसी

जीपी सिंह के CA राजेश बाफना के प्रतिष्ठानों से ACB की टीम ने लगभग 3000 से अधिक फाईलें एवं दस्तावेज खंगाले। फाइलों और दस्तावेजों से यह जानकारी मिला है कि जी. पी. सिंह, उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्र के नाम पर 79 बीमा संबंधी दस्तावेज है। जिसमें जी. पी. सिंह के नाम पर 24 पॉलिसी, उनकी पत्नी के नाम पर 23 पॉलिसी एवं पुत्र के नाम पर 32 विभिन्न कंपनियों की बीमा पॉलिसी है। इसके अलावा एक से अधिक एचयूएफ एकाउंट की जानकारी भी प्राप्त हुई है। जिसमें लगभग 64 लाख रूपये होने की जानकारी मिली है। जांच में जी. पी. सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर कुल 17 बैंक खातों का पता चला है। जिसमें 60 लाख रूपये से ज्यादा की राशि जमा है। इसी तरह एक से अधिक पी.पी.एफ. एकाउंट जिनमें 10 लाख रूपये से अधिक की राशि जाम होना ज्ञात हुआ है। ACB का कहना है कि बैंक खातों एवं पी.पी.एफ. एकाउंट की संख्या में वृद्धि की संभावना है। विभिन्न कंपनियां मार्श कॉलोनाईजर, मार्श रिएटेक इंडिया प्रायवेट लिमिटेड, ग्लोबल एसोसिएट्स, आरव सॉल्युशन, पारशिवर मैनेजमेंट कन्सल्टेंट, फॉर्चून मेटल लिमिटेड, केस्ट स्टील एण्ड पॉवर कंपनी के द्वारा अलग-अलग दिनांक में जी. पी. सिंह के परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में कई बहुराज्यीय कंपनियों से 1 करोड़ से अधिक की राशि जमा किया जाना ज्ञात हुआ है। अग्रिम जांच पर इस राशि में वृद्धि होने की संभावना है।

00 शेयर- म्युचुअल फंड में 3 करोड़ निवेश

जी. पी. सिंह की पत्नी एवं उनके पुत्र के नाम पर डाक घर में 29 सावधि जमा खाते भी है जिसमें 20 लाख रूपये से अधिक की राशि जमा है। डाकघर खातों की संख्या एवं जमा राशि में वृद्धि की संभावना है। सभी संबंधित डाकघरों से जानकारी ली जा रही है। जी. पी. सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम 69 अवसरों पर शेयर एवं म्युचुअल फंड में बड़ी राशि का निवेश करना ज्ञात हुआ है जिसमें 3 करोड़ से अधिक की राशि निवेश किया जाना पाया गया है। म्युचुअल फंड एवं शेयरों की संख्या एवं निवेशित राशि में वृद्धि होने की संभावना है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक जी. पी. सिंह के परिवार के सदस्यों के नाम हाईवा जेसीबी, कांकीट मिक्सचर वाहन मशीन जिनकी कीमत लगभग 65 लाख रूपये है कि जानकारी मिली है। गणना निरंतर जारी है।

00 23 प्लाट, मकान और फ्लेट के दस्तावेज

अब तक की जांच में जी. पी. सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर राज्य एवं राज्य के बाहर भूखंड, मकान व फ्लैट की बड़ी मात्रा में खरीदी कर भारी मात्रा में राशि निवेश किया गया है। जी. पी. सिंह के नाम पर 02 भूखंड और 01 फ्लैट एवं उनकी पत्नी के नाम पर 02 मकान माता के नाम पर 05 भूखंड और 01 मकान, पिता के नाम पर 10 भूखंड एवं 02 फ्लैट कुल 23 अचल संपत्तियों की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसमें कुल 2.68 करोड़ की राशि का निवेश किया जाना दर्शाया गया है।

00 डेढ़ दर्जन लैपटॉप और कम्प्यूटर

जी. पी. सिंह के पिता के द्वारा स्वर्ण आभूषणों के विक्रय संबंधी लाखों रुपये की नगद राशि प्राप्त करने संबंधी दस्तावेज प्राप्त हुये हैं, जिसमें काले धन को सफेद करने की संभावना प्रतीत होता है गणना निरंतर जारी है। उनके निवास से जीवनोपयोगी व विलासिता की वस्तुएं कीमती करीब 49 लाख पायी गई हैं, जिनमें डेढ़ दर्जन से अधिक लेपटॉप, कम्प्यूटर, आई पैड एवं आला दर्जे के मोबाईल उपकरण शामिल हैं।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *