रायपुर। वेक्सीन की कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने वेक्सीन के पहला डोज लगाने पर बेन लगा दिया है। कुछ दिनों के लिए केवल दूसरा डोज ही लगेगा। इस तरह के आदेश प्रदेश के दूसरे जिलों के लिए भी जारी हो सकती है।
प्रदेश में अब वैक्सीन की कमी पड़ने लगी है, ऐसे में स्थानीय प्रशासन अपने स्तर पर व्यवस्था में बदलाव कर रहा है। राजधानी रायपुर में वैक्सीन की कमी हुई तो फ़िलहाल पहली डोज पर रोक लगा दी गई है। आदेश में कहा गया है कि रायपुर में कोविड वैक्सीन सीमित मात्रा में उपलब्ध है। इस वजह से अगले आदेश तक वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगाई जाएगी। हालांकि उपलब्ध वैक्सीन का उपयोग दूसरी डोज के लिए किया जाएगा। इसके लिए जिले में सीमित केंद्र बनाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने अपील की है कि वैक्सीन का इंतजार कर रहे लोग केंद्र सरकार के कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा लें। क्योंकि वैक्सीन उपलब्ध होने पर इन रजिस्ट्रेशन को टीकाकरण केंद्रों में प्राथमिकता दी जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
