बिलासपुर। चार दिन पहले तोरवा थाना अंतर्गत महमंद में हुए कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। नाबालिग की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एकतरफा प्यार में नाकाम होने के बाद युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती की हत्या किया था।

चार दिन पहले 30 जून को महमद ग्राम पंचायत में नाबालिक युवती की नहर के किनारे हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। लगातार ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा था और इसी के चलते बड़ी संख्या में गांव वालों ने आईजी ऑफिस और कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा था। पुलिस लगातार टीम बनाकर अंधे कत्ल को सुलझने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को आसपास के इलाकों से सूचना मिली थी कि लाल खदान निवासी सूरज कश्यप नाबालिक युवती से एकतरफा प्यार में पागल था और लगातार उसके द्वारा युवती को मनाने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन बार-बार विरोध के कारण सूरज परेशान हो गया था। इसी से नाराज सूरज ने अपने साथी महेंद्र पासी के साथ मिलकर युवती की हत्या करने की योजना बनाई और 30 जून को मौका मिलते ही नाबालिग की ग्राम पंचायत के पास के नहर में एलुमिनियम तार से गला घोट कर हत्या कर दी थी। पुलिस की सघन पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
