रायगढ़। शहर के एक युवक को सरिया पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए पकड़ लिया है। युवक के पास से पुलिस ने 7 किलो गांजा जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार 3 जुलाई को थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक डी.के. मार्कण्डेय को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मारूति डिजायर क्र. AG-10-AP-7326 में उडिसा की ओर से छत्तीसगढ़ होते हुये मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाला है। मुखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी कंचनपुर बेरियर में लगे स्टाफ को सचेत होकर ओडिशा की ओर से आ रही प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिये। नाकेबंदी में लगी टीम ने 3 जुलाई को देर शाम उडिसा की ओर से सरिया जाने वाली मेन रोड में कंचनपुर बेरियर में एक मारूती डिजायर क्र CG 10 AP 7326 में एक व्यक्ति को सवार होकर तेज रफ्तार से आते देखकर रोका गया। मुखबीर के बताये अनुसार मारूति डिजायर के नम्बर प्लेट को देखकर नम्बर मिलान किया गया जो सही पाया गया। मारूती डिजायर के चालक को पूछताछ करने पर अपना नाम शुभम अग्रवाल पिता स्व0 राजेन्द्र कुमार अग्रवाल उम्र 25 वर्ष सा चांटीडीह बिलासपुर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर का होना बताया। कार के डिक्की में एक चेकदार बैग के अंदर 7 पैकेट 01-01 किलो ग्राम का पालिथिन में पैक मादक पदार्थ गांजा मिला। जो कुल 7 किलो निकला, जिसकी कीमत करीबन 35,000 रूपये के आसपास बताया जा रहा है जप्ती की गई। आरोपी से गांजा व कार की विधिवत जप्ती कर आरोपी के विरूद्ध 20(B) NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक डी.के. मार्कण्डेय के साथ एएसआई विमल यादव, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक विपिन डेहरी, मोहन लाल गुप्ता, नील कुमार राठिया सक्रिय रूप में शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
