बिलासपुर। शहर के नामी बिल्डर बृजेश साहू पर दूसरों की जमीन को बंधक बनाकर कालोनी विकास की अनुमति लेने का आरोप लग रहा है। दर्जनभर से ज्यादा लोगों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है और अपनी जमीन को बिल्डर से बचाने गुहार लगाई है।

हीरालाल पटेल, दीपक पटेल, मोहित साहू, रविन्द्र सिंह समेत 16 लोगों ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए कहा है की बिल्डर और कॉलोनाइजर बृजेश साहू गीतांजलि सिटी के पास स्वर्णिम एरा नाम से आवासीय कालोनी बना रहा है। स्वर्णिमा एरा आवासीय कालोनी का निर्माण करने के लिए बिल्डर ने कूटरचना करके TNC, नगर पालिका निगम से कालोनी विकास की अनुमति प्राप्त किया है। रेरा से भी गलत तरीके से पंजीयन प्राप्त किया है। शिकायतकर्ताओं ने कहा है की बिल्डर ने उनके प्लाट को अपने कालोनी का हिस्सा बताया है। हमारे स्वामित्व और हक की भूमि को बिल्डर द्वारा बंधक बनाकर तेजी से आवास निर्माण कर रहा है। इस संबंध में कई शिकायतें की जा चुकी है। नायब तहसीदार के न्यायालय में कब्जा दिलाने का मामला लंबित भी है। नगर निगम ने शिकायत के बाद कालोनी विकास की अनुमति स्थगित कर मामले का निराकरण करने के लिए एक माह का समय दिया था। लेकिन आज तक कोई करवाई नही की गई है। बिल्डर हमारी जमीन पर आवास बनाकर बेचता जा रहा है। हमारे द्वारा प्लिंथ और बाउंड्री का भी निर्माण कराया गया था जिसे बिल्डर ने तोड़कर फेंक दिया गया है। शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि कालोनी निर्माण की अनुमति निरस्त करते हुए बिल्डर के खिलाफ करवाई की जाए। कालोनी निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
