बिलासपुर। पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व कांग्रेस विधायक रामाधार कश्यप का हृदयाघात होने से निधन हो गया है। बिलासपुर स्थित निजी आवास में देर रात 3 बजे उन्हें मेजर अटैक आया। तबीयत बिगड़ते ही परिजल हॉस्पिटल लेकर गए थे। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनके पार्थिव देह का आज दोपहर 12 बजे सरकंडा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की मौत होने से बिलासपुर में शोक की लहर है।
रामाधार कश्यप 2002 में राज्यसभा सांसद बने थे। 2003 में सांसद रहते हुए अकलतरा विधानसभा से विधायक चुने गए थे। छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाने रामाधार कश्यप ने विधानसभा में पर्चा फेंका था, जिस पर उन्हें सजा भी हुई थी। पूर्व राज्यसभा सांसद रामाधार कश्यप ने 84 वर्ष की आयु में अंतिम साँस ली।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
