बिलासपुर। कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने तहसील कार्यालय की अब्यवस्था और गंदगी को देखकर भड़क गए। इसके अलावा लंबित प्रकरण की संख्या देखकर तहसीलदार को फटकार भी लगाया और कहा कि समय सीमा में प्रकरण का निराकरण करें। अविवादित मामले लंबित न हो इसका विशेष ध्यान रखें।

कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने तहसील कार्यालय का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार कार्यालय में उपलब्ध राजस्व प्रकरणों की जानकारी उपस्थित अधिकारियों से ली और लंबित प्रकरणों के बारे में भी पूछा। कलेक्टर ने प्रकरणों को तय समय में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने विशेष शिविर आयोजित कर लंबित प्रकरणों को यथासंभव निराकृत करते हुए अपूर्ण दस्तावेजों को पूर्ण करने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में भुंईया साॅफ्टवेयर शाखा, नाजिर शाखा, डब्ल्यू बीएम शाखा, कानून-गो शाखा और उसके साथ ही तहसील रिकार्ड रुम का अवलोकन किया। तहसील रिकार्ड रुम मे रखे रिकार्ड के समुचित संधारण के निर्देश दिये। तहसील कार्यालय मे साफ-सफाई और नस्तियों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय की स्वच्छता एवं परिसर के सौंदर्यीकरण के संबंध में तहसीलदार राजकुमार साहू को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कई दस्तावेजों में हस्ताक्षर नहीं होने पर तहसीलदार पर नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार से नामांतरण, अविवादित बंटवारा, बटांकन, सीमाकन सहित लंबित डायवर्सन प्रकरणों की विस्तृत जानकारी भी ली। इसके अलावा राजस्व प्रकरणों को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने किसी भी स्थिति में अविवादित राजस्व प्रकरणों को लंबित नहीं रखने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ पहले निराकृत करें। कलेक्टर ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को न्यायालय में नियमित रूप से बैठने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान बिलासपुर एसडीएम देवेन्द्र पटेल मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
