बिलासपुर। जिले के नए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने 6 जुलाई मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्रीझा इसके पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्तर के पद पर पदस्थ थे।

दीपक कुमार झा मूलतः भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व EOW, रायगढ़, बालोद, महासमुंद और कोंडागांव में पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ रहे है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी , थाना प्रभारी चौकी प्रभारी से परिचय प्राप्त कर उनके अधिनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और थानेदारों को निर्देश दिया कि
– पारदर्शी पुलिसिंग होनी चाहिए।
– शहरी क्षेत्र में बीट पोलिसिंग को मजबूत किया जाए।
– जुआ, सट्टा, नशे के अवैध कारोबार जैसी अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाऐं।
– थाना स्तर पर शिकायतों का शीघ्र निराकरण करे।
– पुलिस कार्यालय स्तर पर शिकायतों का लगातार मॉनिटरिंग करेंगे।
– प्रार्थी के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए, घटनाओं और शिकायत में रेस्पॉन्स जल्द करें।
– महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में पुलिस मुख्यालय के निर्देशो का पालन हो। अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करें, विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय में पेश किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
– चिट फंड प्रकरणों में रक़म वापसी की प्रक्रिया के निर्देश दिए हैं, इन प्रकरणों की लगातार समीक्षा करें।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल और सभी राजपत्रित अधिकारी सहित थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
