बिलासपुर। पूर्व राज्यसभा सदस्य रामाधार देवांगन का पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर मुक्तिधाम में उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता उपस्थित थे।

पूर्व राज्यसभा सदस्य रामाधार कश्यप के निधन पर कांग्रेस ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि के रूप में पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ छत्रपाल सिरमौर और कुबेर यदु ने भी अपना श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की ओर से अपैक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्षव पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला, जांजगीर-चम्पा के अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्रकार,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने पुष्पचक्र चढ़ाया और श्रद्धांजलि दी, ज़िला शहर कांग्रेस की ओर से शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, एल्डर मेन सुभाष ठाकुर ने पुष्पचक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि दी, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव,विधायक शैलेश पांडेय, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया,रमेश कौशिक, सियाराम कौशिक, कृष्ण कुमार यादव, राकेश शर्मा, देवेंद्र सिंह ठाकुर, धर्मेश शर्मा, सभापति शेख नजीरुद्दीन, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला,अजय यादव,परदेशी राज, जयंत मनहर, पंचू नेताम,अमीन मुगल, बबलू मगर, फ़राज़ खान, आशीष कापसे, अरविंद शुक्ला, दिलीप कक्कड़ ने भी पुष्पांजलि दी। पूर्व सांसद की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि स्व कश्यप जी से मेरा पुराना सम्बन्ध रहा है, स्व कश्यप जी छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति, परम्परा में रचा बसा, शुद्ध छत्तीसगढ़िया थे, जो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते थे, जिन्होंने पृथक राज्य के लिए लम्बी लड़ाई लडा,उनका निधन एक बड़ी क्षति है जिसे भरा नही जा सकता, उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अपैक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने कहा कि स्व कश्यप जी सहज ,सरल व्यक्ति थे, उनके साथ काम करने का मौका मिला ,उनमे अद्भुत संगठन क्षमता थी ,उन्होंने जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस को मजबूती प्रदान की , प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि स्व कश्यप जी से मेरा सम्बन्ध राजनीतिक,सामाजिक नही था , मैं उनके पुत्र दुष्यंत का मित्र था ,मेरा परिवारिक सम्बन्ध रहा है ,हम लोग उनसे बहुत डरते थे और इज्जत करते थे ,उन्होंने स्व डॉ खूबचन्द बघेल जी के साथ मिलकर पृथक राज्य की जो परिकल्पना की थी ,उस परिकल्पना को माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2018 से साकार कर रहे है और खुशहाल छत्तीसगढ़ राज्य गढ़ रहे है । शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि संघर्ष का पर्याय का नाम है रामाधार कश्यप ,जिन्होंने पृथक राज्य की मांग को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में पर्चा फेंका और गिरफ्तारी दी,भ्रातृ संघ के महामंत्री के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ में जन जागरण किया,अहिवारा में पृथक राज्य की मांग को लेकर एक बड़ा जन आंदोलन किया,एक सांसद के रूप में एसईसीएल से प्रभावित लोगों को हक़ दिलाने के लिए बड़ा आंदोलन किये ,स्व कश्यप जी ने अपना पूरा जीवन छत्तीसगढ़ को समर्पित किया ,उनके निधन से छत्तीसगढ़ और कांग्रेस को बड़ी हानि हुई है । शोक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी,संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला,चौलेश्वर चन्द्रा, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, छत्रपाल सिरमौर,डॉ हेमन्त कौशिक ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 5, 2026हनुमान जयंती की शोभायात्रा में युवक पर आत्मघाती हमला, 3 आरोपी गिरफतार
बिलासपुरApril 5, 2026कंस्ट्रक्श कंपनी के आफिस में जुआरियों की महफिल, देखिए कैसे कान पकड़कर खड़े है…
बिलासपुरApril 3, 2026अब ड्रोन कैमरा से होगा OHE तार का निरीक्षण, सैकड़ों ट्रेन निरस्त फिर भी 12 प्रतिशत बढ़े यात्री
बिलासपुरApril 3, 2026मैरिज ब्यूरो बना ठगी का अड्डा, 4 गिरफ्तार, 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल और 20 हजार रुपये नगद जप्त
