बिलासपुर। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने दो टूक शब्दों में कहा है अब थानों में सेटलमेंट का धंधा नही चलेगा। जरूरत पड़ी तो शिकायत सेल का गठन किया जाएगा। जिन लोगों की शिकायत पर थानों में करवाई नही होगी वो शिकायत सेल में अपनी शिकायत कर सकेंगे। रेत, कोयला और जमीन माफियों को लेकर यदि शिकायत होती है तो कार्रवाई भी होगी।

पुलिस कप्तान ने बिलासागुड़ी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि वह बिलासपुर संभाग के रायगढ़ में काम कर चुके हैं। बालौद में काम करने का अवसर मिला। ईओडब्लू में भी सेवाएं दे चुके हैं। बिलासपुर से पहले जगदलपुर में भी काम करने का मौका मिला। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। थानों में महिला फरियादियों के लिेए बनाए गए संवेदना केन्द्र के सवाल पर उन्होने कहा कि खामियों को शीघ्रता से दूर किया जाएगा। रिमोट थानों में भी संवेदना की गतिविधियों को बेहतर बनाया जाएगा। पुलिस कप्तान ने एक सवाल के जवाब में बताया कि कोयला, रेत और जमीन माफियों को लेकर यदि शिकायत मिलती है तो जरूर कार्रवाई करेंगे। जरूरत पड़ी तो अपराध पर अंकुश लगाने सेल का भी गठन करें। मसले को लेकर कलेक्टर से भी चर्चा करेंगे।यातायात समस्या के सवाल पर दीपक झा ने कहा कि व्यवस्था को दूर करने हर संभव कदम उठाया जाएगा। थाने बढ़ाने के सवाल पर कहा कि तीन नए थाना बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से आदेश के बाद नए थाने बनाए जाएंगे। लेकिन अपराध से निपटलने के लिए बड़ेथानों में चौकियां स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। जब थानों में चल रहे सेटलमेंट के खेल के संबंध में अवगत कराया गया और सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि वो जहां भी एसपी रहे है वहां एक शिकायत सेल का गठन कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया है। जरूरत पड़ी तो यहां भी शिकायत सेल का गठन किया जाएगा। जिनको थाना स्तर पर न्याय नही मिल रहा है या सुनवाई नही हो रही है वो अपनी शिकायत सेल में कर सकेंगे और उस सेल से पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
