DGP की हुंकार के बाद पहला रिजल्ट रायपुर से, ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 18 गिरफ्तार, 4 लैपटॉप, 34 मोबाइल जब्त

बिलासपुर। राजधानी रायपुर की पुलिस ने जुआ-सट्टा खिलाने वाले ऐसे गिरोह का पर्दाफास किया है जो ऑनलाइन जुआ-सट्टा खिलाने का काम करते थे। पुलिस ने इस मामले 18 लोगों को गिरफ्तारवकीय है। आरोपियों से पुलिस ने 4 लैपटॉप 34 मोबाइल, क्रेटा कार जब्त किया है। इसके अलावा करोड़ों रुपए की सट्टा पट्टी जब्त किया है। गिरोह का मुख्य सरगना विदेश में रहकर इसे संचालित करता है।

DGP की फटकार के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। इसका पहला रिजल्ट दिया है रायपुर SSP ने, जो ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार 6 जुलाई को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति थाना तेलीबांधा क्षेत्र में चार पहिया वाहन में घुम – घुम कर सट्टा/जुआ का संचालन करते हुये संबंधितों को सट्टा/जुआ के रकम का चुकारा भी कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन नसर सिद्धकी के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम को सटोरियों की पतासाजी कर रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीर के बताये वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी प्रारंभ करते हुये वाहन को थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत अवंति विहार स्थित शीतला तालाब के पास चिन्हांकित किया गया जो खड़ी थी। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन के पास जाकर देखने पर पाया गया कि 03 व्यक्ति वाहन के अंदर सवार थे जो लैपटाॅप एवं मोबाईल फोन रखें हुये थे। टीम के सदस्यों को देखकर उक्त दोनों व्यक्ति लैपटाॅप एवं मोबाईल फोन को तत्काल बंद कर दिये। पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम विकास अग्रवाल, सचिन अग्रवाल एवं अनिल उर्फ अतुल अग्रवाल निवासी तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों ने उनके पास रखें लैपटाॅप व मोबाईल फोन को चेक करने पर पाया कि उनके द्वारा विभिन्न एप, लिंक एवं एप्लीकेशनों के माध्यमों से आॅन लाईन सट्टा/जुआ का संचालन किया जा रहा है। जिस पर टीम के सदस्यों ने तीनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर एप, लिंक एवं एप्लीकेशनों के माध्यम से आॅन लाईन काटपत्ती, तीन पत्ती, क्रिकेट, हाॅकी, फुटबाॅल एवं अन्य स्पोट्र्स व चुनाव एक्जिट पोल में सट्टा/जुआ का संचालन करने के साथ ही तरूण नगर सिविल लाईन में एक मकान को किराये में लेकर आॅन लाईन सट्टा/जुआ का संचालन किया जाता है।

इसके बाद टीम ने तरूण नगर स्थित मकान में रेड किया रेड किया जहां 15 व्यक्ति उपस्थित थे जो अलग-अलग लैपटाॅप, मोबाईल फोन एवं विभिन्न इलेक्ट्रानिक डिवाईसों से विभिन्न एप, लिंक एवं एप्लीकेशनों के माध्यमों से आॅन लाईन सट्टा/जुआ का संचालन कर रहे थे। पकड़े गये सटोरियों में से 14 बिहार के है। पूछताछ में सटोरियों ने बताया की एप, लिंक एवं एप्लीकेशनों के माध्यमों से आॅन लाईन आई.डी. ग्राहकों को दिया जाता था। आई.डी. में लाॅगिन के बाद ग्राहकों द्वारा आॅन लाईन रकम का भुगतान किया जाता है जिसके एवज में सटोरियों द्वारा ग्राहकों को क्वाईन प्रदान कर सट्टा/जुआ खिलाया जाता है। सटोरियों का मुख्य सरगना सौरभ एवं रवि है जो भिलाई जिला दुर्ग के है लेकिन विदेश में बैठकर इस कारोबार का संचालन करते है। सौरभ एवं रवि के द्वारा अलग – अलग बैंकों में फर्जी खाते खोलकर ग्राहकों से रकम स्थानांतरित कराया जाता हैं। पकड़े गये सटोरियों को उनके हिस्से का रकम हवाला के माध्यम से दिया जाता है। सट्टे/जुआ का कारोबार रोजाना करोड़ों रूपये में रहता है। विदेश में बैठे सटोरिये सौरभ एवं रवि फर्जी बैंक खातों में ज्यादा रकम आने पर रकम का आहरण कर खाता बंद करा दिया जाता है और नया खाता खुलवाया जाता है। आरोपियों के कब्जे से करोड़ो रूपये की सट्टा/जुआ का हिसाब तथा 04 नग लैपटाॅप कीमती 2,000,00/- रूपये, 34 नग मोबाईल फोन कीमती 4,10,000/- रूपये, विभिन्न इलेक्ट्रानिक डिवाईस, नगदी 1,30,000 रूपये, घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन क्रेटा क्रमांक सी जी/13/डब्ल्यू/9335 कीमती 11,00,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 18,40,000/- रूपये जप्त किया गया। सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 252/21 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही करने के साथ ही सभी सटोरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया है। पूछताछ में कई बैंक खातों की जानकारी प्राप्त हुई है, खातों को सीजिंग करने की प्रक्रिया की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी
01. विकास अग्रवाल पिता गणेश अग्रवाल उम्र 28 साल निवासी मारवाड़ी मोहल्ला बेलगहना थाना बेलगहना जिला बिलासपुर हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।
02. सचिन अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल उम्र 21 साल निवासी चन्दरपुर रोड़ बरमकेला बस स्टेण्ड के पास थाना बरमकेला जिला रायगढ़ हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।
03. अनिल अग्रवाल उर्फ अतुल पिता शंकर अग्रवाल उम्र 42 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04 बस स्टैण्ड धरमजयगढ़ जिला रायगढ हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।
04. दीपक कुमार मेहता पिता गोकुल मेहता उम्र 24 साल निवासी ग्राम महुवा बाजार थाना बसनेही जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।
05. राकेश कुमार सिंह पिता सूर्यनारायण सिंह उम्र 23 साल निवासी ग्राम बोहरवा थाना सलखुवा जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।
06. हेमराज पिता दिलीप कुमार उम्र 21 साल निवासी ग्राम दीनाचकला थाना पसरहा जिला खगड़िया (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।
07. राकेश कुमार मेहता पिता स्व0 जयनंदन मेहता उम्र 19 साल निवासी ग्राम कासनगर थाना सोनवेड़सा जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।
08. अशोक कुमार मेहता पिता स्व0 महंती मेहता उम्र 21 साल निवासी ग्राम मोहसंचक थाना सिमरी बख्तियारपुर जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।
09. मिथिलेस कुमार मेहता पिता लक्ष्मण मेहता उम्र 23 साल निवासी ग्राम कासनगर थाना सोनवेड़सा जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।
10. खिलेश्वर नामदेव पिता स्व0 बहलिया नामवदेव उम्र 39 साल निवासी गांधी चैक के पास जिला बलौदा बाजार हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।
11. विक्की कुमार पिता अशोक पटेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना बसनेई जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।
12. सुड्डू कुमार पिता योगेन्द्र सिंह उम्र 19 साल निवासी ग्राम कासनगर थाना सोनवेड़सा जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।
13. अजय कुमार मेहता पिता महेन्द्र मेहता उम्र 23 साल निवासी ग्राम जमुनिया थाना बसनेई जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।
14. सर्वेश कुमार पिता लखन सिंह उम्र 21 साल निवासी ग्राम नभतोल थाना आलम नगर जिला मधेपुरा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।
15. श्रीकांत कुमार पिता रमेश सिंह उम्र 25 साल निवासी ग्राम माली थाना बेलदोर जिला खगड़िया (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।
16. श्रवण कुमार पिता मनडूल पंड़ित उम्र 21 साल निवासी ग्राम कासनगर थाना सोनवेड़सा जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।
17. पाण्डव पिता चिंतामणी मेहता उम्र 23 साल निवासी ग्राम सिसवा थाना बिहारीगंज जिला मधेपुरा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।
18. हरिनंदन कुमार पिता रामसिंह उम्र 19 साल निवासी ग्राम नगोचिया थाना नगोचिया जिला भागलपुर (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *