बिलासपुर। पुलिस को गांजा तस्करों ने बुधवार को जमकर छकाया, अंत मे तस्करों की कार एक तालाब में घुस गई और तस्कर पकड़ लिए गए। हालांकि पुलिस की टीम ने तस्करों की एक गाड़ी बिल्हा मोड़ में घेराबन्दी कर पकड़ लिया था। लेकिन दूसरी टीम को पकड़ने के लिए 80 किलो मीटर की दौड़ लगानी पड़ गई।

बुधवार को साइबर सेल की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की उड़ीसा से लग्जरी वाहनों में गांजा की तस्करी करते हुए मध्यप्रदेश के दो अलग-अलग गिरोह अलग अलग लग्जरी वाहन में रायपुर बिलासपुर हाईवे रोड से होते हुए मध्यप्रदेश की ओर जा रहे हैं।
सूचना पर तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अपने मातहत अधिकारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस की टीम का गठन कर अग्रिम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस की संयुक्त टीम बिलासपुर रोड पर अलग-अलग जगह पर सादे कपड़ों पर आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु तैनात की गई ।इस बीच एक वाहन जोकि मध्य प्रदेश की पंजीकृत वाहन थी जो तेजी से एक टीम को क्रॉस करते हुए आगे बढ़ गई, शंका होने पर वाहन को संयुक्त टीम के द्वारा बिल्हा मोड़ के आगे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए लग्जरी वरना कार जो कि मध्य प्रदेश की पंजीकृत कार में 5 युवक सवार थे जिन्हें बाहर निकालकर वाहन की तलाशी ली तो एक बड़े बैग में 30 किलो गांजा बरामद किया गया। पांचों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों ने गांजा उड़ीसा के कोटपाड़ जिले से तस्करी कर मध्यप्रदेश के शहडोल ले जा रहे थे। इस बीच बिलासपुर पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा दूसरे वाहन के संबंध में आरोपियो से पूछताछ किया गया जोकि आरोपियो द्वारा उसे दूसरे रास्ते से मध्य प्रदेश की ओर जाना बताएं। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर साइबर सेल की टीम के द्वारा तकनीकी जानकारी ली गई ।
प्राप्त तकनीकी जानकारियों के आधार पर फरार दूसरे वाहन की पता तलाश की गई। फरार दूसरी वाहन जो कि एरटीका वाहन सफेद रंग की थी जिसे बिलासपुर पुलिस की टीम के द्वारा चिन्हित कर पीछा किया गया।पुलिस की टीम ने तस्करों के 80 से 100 किलोमीटर तक पीछा किया। इस बीच बिलासपुर पुलिस के कप्तान द्वारा कबीरधाम पुलिस के कप्तान मोहित गर्ग को इस संबंध में सूचित किया गया। कबीरधाम पुलिस को सूचना दिए जाने उपरांत बिलासपुर पुलिस एवम कबीर धाम पुलिस के द्वारा शानदार रणनीति बना कर संयुक्त कार्रवाई कर उन्हें धर दबोचा। भागते समय तस्कर की कार माठपूर गांव के तालाब में घुस गई। इसी दौरान पुलिस ने दो रोपियों को पकड़ ली, लेकिन कुछ आरोपी भाग निकले। इन आरोपियों से पुलिस ने लगभग 20 किलो गांजा जब्त किया है। हालांकि तालाब की पानी मे भींग जाने के कारण यह वजन नही कराया गया है। गाँजा सहित वाहन एवम आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना कुकदुर कबीरधाम पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
कार्यवाही टीम- साइबर सेल से निरीक्षक कलीम खान, उप निरीक्षक मनोज नायक, आरक्षक दीपक यादव, मुकेश वर्मा, दीपक उपाध्याय, तदबीर सिंह, थाना प्रभारी हिरी यू एन शांत आरक्षक बलराम विश्वकर्मा थाना सरकंडा सहायक उपनिरीक्षक हेमन्त आदित्य
बिलासपुर में गिरफ़्तार आरोपियों के नाम-
1.राजेश महरा पिता पंचू महरा उम्र 32 साल निवासी अमलाई बड़का टोला वार्ड नं 2 थाना बुढ़ार मप्र
2 समीर पिता मोहम्मद असग़र सिद्दीकी उम्र 21 साल निवासी डिंडोरी वार्ड नं 4 थाना डिंडोरी मप्र
3 मनीष दास टांडिया पिता बदलू दास टांडिया उम्र 30 साल निवासी देवरी थाना डिंडोरी जिला डिंडोरी मप्र
4 साजन चौधरी पिता मूलचंद चौधरी उम्र 28 निवासी अतरिया वार्ड नं 7 थाना बुढ़ार जिला सहडोल मप्र
5 गोपाल प्रसाद महरा पिता लाल चंद उम्र 23 निवासी अमलाई वार्ड नं 2 थाना बुढार जिला शहडोल मप्र
कबीरधाम में गिरफतार आरोपियों के नाम- शेख वसीम, उदित महरा मध्यप्रदेश
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 23, 2026अयोध्या घुमाने के नाम पर सवा लाख रुपए की ठगी, 75 लोगों को बनाया शिकार
बिलासपुरMay 23, 2026कबाड़ के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 40 गोदाम सील, 18 लोग हिरासत में
बिलासपुरMay 21, 2026बाप ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, कारण जानकर रह जाएंगे दंग, पढ़े पूरी खबर…
बिलासपुरMay 20, 2026रेज़ा, कुली, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, कारपेंटर या श्रमिक चाहिए तो छत्तीसगढ़ सरकार के ई-श्रम साथी ऐप को डाउनलोड कर ले, सूची देखिए और फोन करके बुला लीजिए….
