
बिलासपुर। लंबित अपराधों के निराकरण में अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को आईजी और एसपी ने शनिवार को सम्मानित किया। ऐसे पुलिसकर्मियों में 43 विवेचक और दो पुलिस अधिकारि शामिल हैं।

वर्ष 2020 में कुछ माह कोरोना प्रबंधन में व्यस्त होने से अपराधों की विवेचना प्रभावित हुई थी। जिस वजह से वर्ष के अंत में लंबित प्रकरणों एवं चालान की संख्या काफी अधिक हो गई थी। वर्ष के अंतिम दो माह में थाना प्रभारियों एवं विवेचकों ने लगन एवं मेहनत से काम करते हुए 4000 से भी ज्यादा चालान प्रस्तुत कर प्रकरणों का निराकरण कराया। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिसंबर माह में प्रकरणों के निराकरण में अच्छा कार्य करने वालों को जनवरी 2021 में पुरस्कृत करने की बात कही गयी थी। इसी क्रम में सभी थानों से विवेचकों द्वारा निराकृत प्रकरणों की संख्या की जानकारी मंगायी गयी थी। प्रकारणों के निराकरण में बेहतर कार्य करने वाले 43 विवेचकों और 2 थाना प्रभारियों (रतनपुर एवं सरकंडा) को IG एवं SP बिलासपुर के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर विवेचकों को आज सम्मानित किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
