बिलासपुर। NTPC सीपत में बॉयलर की एक पाइप फट गई है। इस घटना में कोई जनहानि तो नही हुई लेकिन 5 सौ मेगावाट के प्लांट से बिजली का उत्पादन ठप्प हो गया गया। NTPC प्रबंधन की माने तो इस प्लांट से दो दिन बाद ही बिजली का उत्पादन हो सकेगा।
एनटीपीसी के पीआरओ ने बताया की 7 जुलाई को यूनिट 5 में सुबह 7 बजे ब्वायलर के ऊपरी पाइप में लीकेज हो गया था और यूनिट अपनी स्वचालित सुरक्षा प्रणाली के तहत अपने आप बंद हो गई। इस पाइप लीकेज की घटना में कोई हताहत नही हुआ है। यूनिट की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया है। उम्मीद है कि दो दिन में यूनिट पुनः चालू कर दी जावेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूनिट-5 के बॉयलर पाइप में ब्लास्ट की खबर है जिससे 500 मेगावाट की इस यूनिट में उत्पादन ठप्प हो गया है और जनरेशन का बड़ा लॉस हुआ है। हादसे में पेंट हाउस की छत भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के सीपत में एनटीपीसी प्लांट की 500 मेगावाट की यूनिट-5 में देर रात काम चल रहा था। इसी दौरान करीब 11 बजे उसकी दूसरी इकाई में शिफ्ट चेंज ओवर के समय ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि ड्रम का राइजर फटने से बॉयलर में ब्लास्ट हुआ है। धमाका इतनी तेज था कि उससे पेंट हाउस की छत तक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और टूट कर नीचे गिर पड़ी। ब्लास्ट के कारण प्लांट में 500 मेगावाट की यूनिट ठप होने से उत्पादन भी बाधित हो गया है। घटना से जनरेशन का भी बड़ा नुकसान होना बताया जा रहा है। हालांकि शिफ्ट चेंज ओवर के समय हादसा होने के कारण कोई जन हानि की खबर नहीं है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
