छत्तीसगढ़। प्रदेश की राजधानी रायपुर में चारों का एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो ATM से पैसे बड़े शातिराना अंदाज में चोरी कर रहे है। पिछले 15 दिन के अंदर अलग-अलग थानों में कई शिकायतें आ चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार शातिर चोर जुगाड़ से पैसों की चोरी कर रहे हैं। पिछले कई महीने से एटीएम में स्केल से फेवीक्विक डालकर फंसे पैसे निकालने वाला गैंग सक्रिय है। इसकी शिकायत पुलिस थानों में की गई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नही लगा है। घटना की पूरी तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हो गई है।शातिर चोर बड़े ही चतुराई से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एटीएम मशीन में स्केल से फेवीक्विक डालकर पैसे निकलने वाली जगह को पहल जाम कर देते हैं। जब ग्राहक का पैसा फंस जाता है, तो वो परेशान होकर चले जाते हैं। फिर चोर शातिराना अंदाज में पैसे निकालकर फरार हो जाते है। पिछले 2 जुलाई से 5 जुलाई तक कई एटीएम मशीनों से लाखों रुपए पार कर दिए गए हैं। उरला पुलिस ने बताया कि एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर पैसे निकालने की शिकायत मिली है। आरोपियों द्वारा कई इलाकों की एटीएम मशीनों से ऐसी वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की पूरी तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हो गई है जो उरला थाना क्षेत्र का है। पिछले दिनों खमतराई और गंज इलाके से भी शिकायत प्राप्त हुई थी। पुलिस की टीम अलग-अलग इलाकों में आरोपियों की जानकारी एकत्रित कर रही है। जल्द फेवीक्विक गैंग के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
