बिलासपुर। घर घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ पचपेड़ी पुलिस ने कोई करवाई नही की। पीड़ित महिला ने आज इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनोरी में मंगलवार को एक युवक शराब के नशे में घर घुसकर महिला शिवकुमारी टंडन और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दिया। पीड़ित महिला के परिजनों ने 112 मे फोन कर सूचना दी लेकिन पुलिस घंटों बाद पहुंची। बाद में पीड़िता ने थाने पहुच कर लिखित शिकायत की। लेकिन थाने में उसकी कोई सुनवाई नही हुई। उल्टे मारपीट करने वाले को थाने बुलाकर साठगांठ करने लगे। जब थाने में फरियाद नहीं सुनी गई तो पीड़ित महिला अपने पति और बेटे के साथ बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत करने पहुचे और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पचपेड़ी थाना में पदस्थ कर्मी ने उनकी शिकायत को एक कागज में लिखकर रद्दी के टोकरी में डाल दी न तो उसे पावती दिया न ही शिकायत पर कोई करवाई की। उल्टे वहां पदस्थ पुलिस कर्मी विवाद खुद का है आपस मे सुलझाओ कहकर ठंडे बस्ते में डाल दिया। पीड़िता महिला के पैर में गम्भीर चोट आई है वही उनके बेटे को भी बेल्ट और डंडे से मारपीट किया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
