बिलासपुर। सरकंडा स्थित मुक्तिधाम गैस आधारित शवदाहगृह का निर्माण शुरू हो गया है। शुक्रवार महापौर ने निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान निगम के अधिकारी और एमआईसी सदस्य उपस्थित थे।

महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने आज मुक्ति धाम सरकंडा में SECL बिलासपुर द्वारा प्रदत्त 47 लाख रुपए की लागत से LPG गैस आधारित शवदाहगृह के निर्माण कार्य का पूजन किया। अन्य दो मुक्ति धाम (1) मधुबन मुक्ति धाम, (2) भारतीय नगर मुक्ति धाम में भी इसका निर्माण किया जाना है। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के चेयरमैन अजय यादव, स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला, पार्षद साईं भास्कर, मुख्य अभियंता सुधीर गुप्ता, कार्यपालन अभियंता सुब्रत कर, उप अभियंता भुषण पैकरा, अर्जन सिंह, भरत जुरयानी सहित निगम कर्मचारी ठेकेदार आदि मौजूद थे ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
