बिलासपुर। कटनी रूट में मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए है। इसके कारण इस रूट पर माल गाड़ी के अलावा यात्री गाड़ी का आवागमन कुछ देर के लिए अवरुद्ध रहा।

छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की ओर जा रही मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। मालगाड़ी कोयला लेकर बिलासपुर से कटनी रूट पर जा रही थी, तभी छत्तीसगढ़ सीमा से लगे अनूपपुर जिले के निगौरा रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हो गय। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर करीब 3 बजे के आस-पास हुआ है। जब गाड़ी निगौरा स्टेशन के पास पुल पार कर रही थी। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों की दी है। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि गाड़ी कटनी रूट पर किस स्टेशन तक जा रही थी। हालांकि इस रूट में 3 रेल लाइन होने के चलते किसी प्रकार से यातायात प्रभावित नहीं हुआ है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
