बिलासपुर। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने आज थानेदारो को दो टूक चेतवानी दे कर सटोरियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया हैं। कप्तान ने अपना कड़ा रुख स्प्ष्ट करते हुए कहा है कि सट्टा एक समाजिक बुराई हैं जिसे जिले में किसी भी स्थिति परिस्थिति में चलने नही देना है। थानेदार लगातार अभियान चला कर अपने अपने क्षेत्रों में सटोरियों पर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
विदित हो कि सोमवार को जिले में पदभार ग्रहण करते ही श्री झा ने जुआ सट्टा पर रोक लगाने हेतु निर्देश जारी किए थे, उसी तारत्म्य में आज एसपी ने सभी शहरी थानेदारो को अपने दफ्तर में तलब किया और सट्टे पर कार्यवाही करने हेतु पुनः निर्देशित किया गया।आज अक्समात सभी शहरी थानेदारो को कप्तान ने एसपी कार्यालय आने हेतु निर्देशित किया, सभी थानेदारो के पहुँचने के बाद लगभग 10 मिनट तक कप्तान थानेदारो से रुबरु हुए,और ईन 10 मिनटो में कप्तान सट्टे पर कार्यवाही को ले कर ही दिशा निर्देश जारी किया,जिससे कि सट्टा विरोधी अभियान को ले कर के कप्तान की गम्भीरता को समझा जा सकता हैं, और कप्तान के रुख को देखते हुए उम्मीद की जा सकती हैं कि आने वाले समय में जिले के बड़े सटोरियों पर भी गाज गिरनी तय है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
