रायपुर। कानन पेंडारी जू बिलासपुर में दिसंबर 2018 में एक सफेद बाघ की मौत हो गई थी। मौत के पहले बाघ स्वस्थ था। बाघ की मौत सर्पदंश से बताई गई। बाघ की मौत पर बहुत बवाल हुआ तो आनन-फानन में जू प्रशासन ने एक प्राइवेट डॉक्टर और पशुधन विकास विभाग के वेटरनरी डॉक्टर को सीधे बुलवाकर पोस्टमार्टम करा लिया। जबकि शासकीय जू में वन्य प्राणी की मौत होने पर निजी पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने का प्रावधान नहीं है। पशुधन विकास विभाग के वेटरनरी डॉक्टर को भी उपसंचालक अथवा संयुक्त संचालक पशुधन विकास विभाग के माध्यम से ही बुलाया जाता है। सूचना का अधिकार के तहत रायपुर के नितिन सिंघवी ने कानन पेंडारी जू में 2 आवेदन लगा करके जानना चाहा सफेद बाघ का पोस्टमार्टम किन वेटरनरी डॉक्टरों ने किया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी गई दूसरे आवेदन में जानकारी चाही गई की पोस्टमार्टम के लिए उपसंचालक अथवा संयुक्त संचालक पशुधन विकास विभाग को क्या कोई पत्र लिखा गया था। जू प्रशासन ने आवेदक को कोई भी जानकारी नहीं प्रदान की। सूचना आयोग में शिकायत प्रकरण के दौरान बताया गया कि पोस्टमार्टम बिलासपुर के निजी चिकित्सक एवं एक पशु चिकित्साअधिकारी द्वारा किया गया, परंतु उपसंचालक अथवा संयुक्त संचालक पशुधन विभाग को कोई पत्रकार नहीं किया गया। स्पष्ट है कि पशु चिकित्सक को उपसंचालक को बायपास करते हुए सीधे बुलवाया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सर्पदंश से मृत्यु का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। इसके विपरीत सर्प विष के समान कोई विषैले पदार्थ के कारण मौत होना बताया गया है। सूचना आयुक्त एके अग्रवाल ने सूचना नहीं देने के कारण कानन पेंडारी जू के तत्कालीन वनपरीक्षेत्र अधिकारी एवं जन सूचना अधिकारी अजय शर्मा जो कि वर्तमान में प्रभारी वन परीक्षेत्र अधिकारी रतनपुर है, दोनों पर प्रकरण क्रमांक C/381/2019 एवं C/ 381/2019 में रुपए 25000 प्रत्येक प्रकरण के हिसाब से रु 50,000 की पेनल्टी अभी रोपित कर वन मंडल अधिकारी बिलासपुर को निर्देशित किया है कि दंड राशि की वसूली दोषी जन सूचना अधिकारी के वेतन से वसूल कर शासन के कोष में जमा करने की कार्यवाही करें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
