बिलासपुर। आईजी रतन लाल डांगी पुलिसिंग में कसावट लाने रेंज के जिलों में जा कर थानों की व्यवस्थाओं का लगातार अवलोकन कर रहे हैं। इस दौरान व्यवस्थाओ को सुधारने के लिए दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। बिलासपुर रेंज के साथ ही 1 जुलाई से सरगुजा रेंज का प्रभार भी श्री डांगी के पास है, वहां भी आईजी का सतत दौरा जारी है। आज श्री डांगी अपने कोरबा प्रवास पर पहुँचे और उन्होंने कोरबा कोतवाली व बालको थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बालको टीआई राकेश मिश्रा और नगर कोतवाल विवेक शर्मा को शाबाशी दी।

निरीक्षण के बाद आईजी ने एस पी कार्यालय में बैठक ली, निरीक्षण के दौरान बालको थाना परिसर के साफ सफाई को देखकर थाना को उत्तम थाने का दर्जा दिया है। कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ बैठक लेते हुए आईजी रतन लाल डांगी ने पहले सभी थाना/चौकी प्रभारियों का परिचय लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर की पुलिसिंग को चुस्त करने के साथ ही थानेदारों को गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए. आईजी. ने थाना प्रभारियों के साथ ही उनके स्टाफ को थाने आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने व उनकी शिकायतों को दूर करने की बात कही। आईजी रतन लाल डांगी ने बालको थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बालको थाना के साफ सफाई और रिकार्ड मेंटेन को लेकर श्री रतन लाल डांगी ने थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की तारीफ की । आईजी ने बालको थाना परिसर को उत्तम थाना का दर्जा देते हुए स्टाफ की भी सराहना की है। बालको थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक मनोज तिवारी, आरक्षक राम रतन टंडन, आरक्षक अनिल कर्ष, आरक्षक गौरव चंद्रा, चंद्र प्रकाश रात्रे, संजीव कुमार एवं कुलदीप तिवारी के कार्य पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इनाम देने की घोषणा की हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
