दुर्ग। देह व्यापारियों व काल गर्ल को पकडने के लिए दुर्ग पुलिस कप्तान प्रशान्त अग्रवाल के द्वारा बिछाये गए जाल में दो काल गर्ल और दलाल फंसे हैं,कप्तान प्रशान्त अग्रवाल को अपने सूत्रों द्वारा मिले हिंट के द्वारा कार्यवाही की गई हैं। देर रात दुर्ग के एक होटल में छापा मार कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो लड़कियां और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई दोनों युवतियां अलग-अलग राज्यों की रहने वाली है।
दरअसल ये पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। शनिवार की शाम दुर्ग एसपी प्रशांत अग्रवाल को सूचना मिली थी कि, सुपेला के राजश्री होटल में दूसरे राज्यों से लड़कियां बुलाकर उनसे सेक्स रैकेट चलवाया जा रहा है। मुख़बिर से मिली इस सूचना के बाद सुपेला थाना के नेतृत्व में एक टीम बनाकर जांच शुरू की गई। पुलिस ने पहले तो थाने के एक कांस्टेबल को होटल में ग्राहक बनाकर भेजा। कॉन्स्टेबल ग्राहक बनकर होटल में पहुंचा और दलाल से सौदा किया। सौदा होने के बाद इसारा करके पुलिस की टीम को होटल में बुला लिया।
पुलिस जैसे ही होटल के कमरा नंबर 106 में पहुंची तो वहां का नजारा देख वो भी हैरान रह गई। मौके पर युवतियां अश्लील हालत में थी। साथ ही कमरे से कई आपत्तिजनक समान भी जब्त किये गए है। पकड़ी गई लड़कियों में एक कोलकाता और दूसरी लखनऊ की है। वहीं दलाल राधेश्याम सिंह 26 वर्ष निवासी मोमिनपारा को गिरफ्तार किया गया है।
सभी आरोपियों के खिलाफ सुपेला थाने में पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए फरार होटल संचालक की भी तलाश की जा रही है।”
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
