बिलासपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ( जे.) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने के विवाद को लेकर तीखी प्रतिक्रिया ब्यक्त की है और कहा है हम आदिवासी नही है तो कौन से जाती के है ये छानबीन समिति को बताना चाहिए। हम मंगल ग्रह से आए नहीं है। फिर भी हाई पावर कमेटी का फैसला अंतिम नहीं है। इस फैसले को चुनौती दी जाएगी।
मरवाही सदन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि ऋचा जोगी के पास पुख्ता प्रमाण है। उनके मरहूम दादा अंग्रेजों के जमाने में ट्राइबल कोटे से रेलवे में नौकरी कर चुके हैं। इसी तरह उनके चाचा भी ट्राइवल कोटे से बैंक में नौकरी करते रहे। ऋचा जोगी के भाई भी इसी सरकार के अंतर्गत पंडरिया में मेडिकल ऑफिसर के पद पर वर्तमान में कार्यरत हैं। उनका भी सलेक्शन ट्राइबल कोटे से हुआ है। अमित जोगी ने आगे कहा कि जब भूपेश बघेल की समिति ने कह दिया है कि हम आदिवासी नहीं हैं। ठीक है, इसे मान लेते हैं। लेकिन अगर हम आदिवासी नहीं हैं तो आखिर हमारी जाति क्या है वह भी बताएं। हमें यह भी बताना चाहिए कि क्या हम अनुसूचित जाति में आते हैं या हम अन्य पिछड़ा वर्ग में आते हैं या सामान्य वर्ग से आते हैं। अभी तो ऐसा लग रहा है जैसे हम अंतरिक्ष से आए हैं। अमित जोगी ने कहा कि मेरे पिताजी की जाति को उन्होंने निरस्त किया था। उनका मामला भी आज लंबित है। उस पर पहले फैसला होगा मेरी जाति को भी इन्होंने निरस्त किया है। मेरे पिताजी की जाति के फैसले के आधार पर मेरी जाति का भी फैसला होगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या अब वे मरवाही छोड़ेंगे। इस पर अमित जोगी का कहना था कि मरवाही और उनके परिवार का संबंध नेता वाला संबंध नहीं है बेटा वाला संबंध है। जब उनसे पूछा गया कि वे किस सीट से चुनाव लड़ेंगे तब उनका जवाब था कि अभी तो इसमें काफी समय है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
