महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने एक बार फिर से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। पुलिस ने जब ट्रक का पीछा किया तो चालक और खलासी ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक में लदी पानी की टंकी से ढाई क्विंटल गांजा जब्त किया है।

महासमुंद से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे से ज्यादातर अवैध तरीके से गांजा, जेवरात के अलावा कबाड़ का परिवहन किया जाता है। यही वजह है कि इस इलाके की पुलिस पूरे समय अलर्ट रहती है। कोमाखान थाने की पुलिस को पता चला था कि रात के अँधेरे में गांजे का परिवहन होने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रात भर नाकेबंदी की। इस दौरान सुबह लगभग 04 बजे प्लास्टिक की पानी की टंकियों से भरे एक ट्रक को रोका गया, तब ट्रक चालक ने वाहन को आगे रोकने का इशारा किया और ट्रक लेकर भाग निकला। उसे ऐसा करते देख जवानों ने ट्रक का पीछा किया। काफी दूर जाकर चालक ने ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा किया और फरार हो गए। पुलिस के जवानो ने ट्रक की तलाशी ली तो पानी की कुछ टंकियों में टेपिंग किये हुए पैकेट नजर आये। इनमे गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने ट्रक को थाने में लाकर गांजे के सभी पैकेट्स को बहार निकाला। तौले जाने पर गांजे का कुल वजन 2 क्विंटल 60 किलो निकला। एसपी दिव्यांग पटेल का कहना है कि जब्त गांजे की कुल कीमत 52 लाख रूपये है। वहीं पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है। गांजा तस्करी के इस मामले में ट्रक मालिक रमाकांत पांडेय के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है, जो हुगली वेस्ट बंगाल के हिमनगर का रहने वाला है। इसके अलावा मौके से फरार ट्रक चालक के ऊपर भी जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि गांजे के तस्करों को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
