शिवरीनारायण। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज आज दिनांक 13 जुलाई 2021 को अपरान्ह 3:00 बजे रायपुर स्थित टी एस सिंह देव जी के बंगले में जाकर उनसे सौजन्य भेंट मुलाकात की प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री श्री सिंहदेव से गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त जी ने उनके बंगले में पहुंचकर भेंट मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने साल ओढ़ाकर मंत्री जी का स्वागत किया एवं शिवरीनारायण को 30 बिस्तर का अस्पताल प्रदान करने हेतु उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित की और कहा कि आपने शिवरीनारायण क्षेत्र के निवासियों की बहुत पुरानी लंबी मांग को पूरा करके बहुत बड़ा सामाजिक उत्तरदायित्व का कार्य पूर्ण किया है जो कार्य विगत 15 वर्षों में हो जाना था उसे आपने बहुत आसानी से पूरा कर दिया, उन्हें यथाशीघ्र जांजगीर-चांपा जिले में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया इस पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि आपका दर्शन ही मेरे लिए कार्यक्रम के समान है, संवाद होते रहना चाहिए, हमें इसी में प्रसन्नता मिलती है। दोनों के मध्य जांजगीर-चांपा जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी गंभीर बातचीत हुई, जिले में डॉक्टरों के स्टाफ को बढ़ाए जाने तथा आम जनता को सरलता पूर्वक स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो इस विषय पर साथ ही जिले के विकास के संदर्भ में विचार विमर्श हुआ। राजेश्री महन्त जी महाराज के साथ माननीय मंत्री जी से भेंट मुलाकात करने के लिए जनपद सदस्य कमलेश सिंह, नगर पंचायत शिवरीनारायण के पूर्व अध्यक्ष देवा लाल सोनी, एवं मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव उपस्थित थे।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
