रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने उप संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार कोरबा DEO की लगातार शिकायत मिलने पर हटा दिया गया है और मुंगेली भेज दिया गया है।

प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने 10 उप संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश अनुसार डाईट खैरागढ़ जिला राजनांदगांव के उप संचालक सत्यनारायण पण्डा को जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर, जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा सतीश पाण्डे को जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली, जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली गोवर्धन भारद्वाज को जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा, जिला शिक्षा अधिकारी कवर्धा के.एल. महिलांगे को उप संचालक संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय लोक शिक्षा अंबिकापुर, जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर राकेश पाण्डेय को जिला शिक्षा अधिकारी कवर्धा, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा के.एस. तोमर को लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर, समग्र शिक्षा राज्य परियोजना अधिकारी रायपुर के उप संचालक दिनेश कौशिक को जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा, उप संचालक संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षा बिलासपुर रामानंद हीराधर को समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर, जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद भोपाल ताण्डे को लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर और एससीईआरटी रायपुर के उप संचालक करमन खटकर को जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद पदस्थ किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
