मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस की सायकल यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा- मोदीजी मंहगाई खत्म करो या कुर्सी छोड़ो…

बिलासपुर। मंहगाई के विरोध में कांग्रेस ने शहर में जंगी विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़क पर उतर आए। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ सारे कांग्रेसी सायकल से आधे शहर का चक्कर लगाया। इस अवसर पर श्रीमरकाम ने कहा कि मोदीजी कहा था न खाउंगा और न खाने दूंगा ? लेकिन वो और उनके दो उद्योगपति दोस्त ही खा रहे है। आम जनता नहीं खा पा रहे है। उन्होंने मंच से कहा कि मोदीजी मंहगाई खत्म करो या फिर कुर्सी छोड़ दो।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने मंहगाई के विरोध में आज सायकल रैली निकाली। रैली राजीव गांधी चौक से शुरू हुई। साइकिल रैली निकालने से पहले राजीव गांधी चौक में नेताओं ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंहगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सायकल रैली शुरू हुई जो शहर के मुख्यमार्गों से होते हुए रिवरब्यू में समाप्त हुई। यह पर एक आमसभा का आयोजन किया गया जहां पर लोगों को संबोधित करते हुए श्रीमरकाम ने कहा कि आप सबको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लच्छेदार भाषण याद होगा। जिसमे वो कहते है कि न खाऊंगा न खाने दूंगा, लेकिन वो और उनके उद्योगपति दोस्त खा रहे है, जबकि जनता नही खा पा रही है। मंहगाई इतनी बढ़ गई है कि जनता कुछ खाने की स्थिति में नही है। लोग अब कोरोना के कारण नही भूख से मरेंगे। सन 2014 तक पेट्रोल डीजल के दाम 70 और 75 के बीच में हुआ करते थे। भारतीय जनता पार्टी का तत्कालीन समय दावा था कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आधा कर दिया जाएगा। आज पेट्रोल और डीजल के दाम सौ रुपएपार कर चुका है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा बहुत हुई महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार …, मंहगाई के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है आज हर आदमी त्रस्त है। कांग्रेस लगातार इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि अडानी और अम्बनी के इशारे पर चलने वाली सरकार को आम आदमी की चिंता नही है। अम्बानी के जो पेट्रोल पंप बंद थे को मोदी सरकार आने के बाद खुल गए। हवाई जहाज का पेट्रोल भी प्रधानमंत्री मंन्त्री के दोस्त बेच रहे है। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि इस सरकार को आम आदमी से कोई लेनादेना नही है। कांग्रेस जनता के साथ है लड़ाई जारी रहेगी। प्रमोद नायक और विजय केशरवानी ने भी महंगाई ,मोदी और बीजेपी को जमकर कोसा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *