रायपुर। आई.सी.आई.सी.आई. बैंक अकादमी के सेल्स ऑफिसर के 40 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए 19 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प लगाया जा रहा है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 जुलाई सोमवार को रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित होगा। कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक आई.सी.आई.सी.आई. बैंक अकादमी. रायपुर द्वारा सेल्स ऑफिसर के 40 पदों पर स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है।उप संचालक रोजगार ने बताया कि उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि 19 जुलाई को अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपनी उपस्थिति दे सकते हैं। सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए आवेदक प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
