बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने नशे के सौदागरों को अपने शिकंजे में लिया है। रविवार को 6 आरोपियों से 240 नग कफ सिरफ जब्त किया है।बिलासपुर जिले में पिछले कुछ महीनों पर लगातार पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों के सौदागरों पर कार्रवाई कर नशे के सामानों को जप्त किया जा रहा है वही बिलासपुर के नए आईजी रतनलाल डांगी के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस का सबसे ज्यादा फोकस नशे के सौदागरों को खत्म कर शहर के युवाओं को नशे की लत से दूर करने का हो गया है.. इसी कारण बिलासपुर पुलिस द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई कर नशे के पदार्थों के साथ नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। बिलासपुर का सबसे व्यस्ततम थाना सिविल लाइन के अंतर्गत एक बड़ा क्षेत्र आता है। जहां पर नशे का व्यापार करने वाले सौदागरों की संख्या भी बड़ी मात्रा में है। पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर आपराधिक गतिविधियों को खत्म करने का काम किया जा रहा है इसी तारतम्य में सिविल लाइन पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 6 लोगों से प्रतिबंधित कफ सिरप जप्त कर कार्रवाई की है। जिसमे चार नाबालिग समेत दो मुख्य आरोपियों शामिल है जिससे पुलिस को 240 नग प्रतिबंधित कफ सिरप जप्त किया गया है। बिलासपुर शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कार्रवाई कर नशे के सौदागरों को पकड़ा जा रहा है.. आपको बता दे कि जब से आईजी ने पदभार ग्रहण किया है तब से पुलिस की नींद हराम हो गयी है,चूंकि आईजी जे सख्त आदेश दिया है कि अवैध कारोबार करने वालो के खिलाफ अभियान छेड़कर जेल की हवा खिलाई जाए,बाद फिर क्या पुलिस ने चप्पे चप्पे पर छापा मारा और नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद कर लिया है,पकड़े गए सौदागर के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट कर तहत अपराध कायम किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
