बिलासपुर। कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के पर्यटन मंडल के अध्यक्ष बनते ही समर्थकों की बांछे खिल गई है। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद जब वो शहर पहुंचे तो समर्थक आधीरात को ही समर्थक स्वागत करने के लिए राजीव गांधी चौक पहुंच गए। इस दौरान समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और ढोलताशे बजाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को निगम, मंडल आयोग और बोर्ड में नियुक्ति के लिए आदेश जारी किया। यह तीसरी सूची है जिसमें पर्यटन मंडल, माटीकला बोर्ड, क्रेडा, मछुवा कल्याण बोर्ड के अलावा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में नियुक्त किये गए अध्यक्ष और सदस्यों के नाम शामिल हैं। शुक्रवार को जारी तीसरी सूची में बिलासपुर जिले से अटल श्रीवास्तव को राज्य पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीँ आर.एन. वर्मा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बनाये गए हैं। इस लिस्ट में 21 कांग्रेस नेताओं को सदस्य और पदाधिकारी बनने का मौका मिला है।

नियुक्ति आदेश जारी होते ही सबसे पहले अटल श्रीवास्तव, प्रमोद नायक अपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वो बिलासपुर के लिए निकले। इस दौरान उनके समर्थकों को आने की जानकारी हुई तो स्वागत की तैयारी में जुट गए। अटल श्रीवास्तव और प्रमोद नायक के शहर पहुंचते-पहुंचते आधी रात हो गई। इसके बाद भी समर्थक उनका स्वागत करने के लिए राजीव गांधी चौक पहुंच गए थे। जैसे ही उनका काफिला चौक में पहुंचा गगनभेदी नारों से आसमान गूंज उठा, आतिशबाजी के धमाके सुनाई देने लगे। यही नही ढोलताशे बजने लगे और समर्थक नाचने भी लगे। राजीव गांधी चौक में घंटेभर तक उत्सवी माहौल बना रहा। इसके बाद राजीव गांधी चौक से लेकर नेहरू चौक तक उनका जबरदस्त स्वागत हुआ, दर्जनों की संख्या में समर्थक उनके घर पहुंच गए। कुल मिलाकर जश्न रातभर चलता रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
