बिलासपुर। प्रदेश से भाजपा की सरकार भले ही चली गई है लेकिन शहर में गंदगी अभी भी भाजपा के लोग ही फैला रहे है। भाजपा नेता अमर अग्रवाल के करीबी सफाई ठेका लेकर आधे से कम मजदूरों से सफाई करा रहे है। आज महापौर ने निरीक्षण के दौरान पकड़ लिया तो जुर्माना ठोंक दिया। इसके अलावा 6 अन्य ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है।

शनिवार को महापौर रामशरण यादव सफाई का निरीक्षण करने निकले थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि ठेकेदारों के द्बारा दर्शाय जा रहें मजूदरों से 25 प्रतिशत कम मजदूर रख कर काम कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर 2 ठेकेदारों को पेनालटी और 6 ठेकेदारों को नोटिस थमाया गया है। ज्योति ट्रेडर्स के संचालक अजय ताम्रकार जो भाजपा नेता और पार्षद विजय ताम्रकार के भाई है ने कम मजदूरों को रख कर सफाई का काम कराया जा रहा था। सफाई में 66 कर्मचारी लगाना था, लेकिन निरीक्षण के दौरान 15 कर्मचारी कम मिले। इसी तरह केजीएन ठेकेदार को 7० कर्मचारी रखना था लेकिन 25 कर्मचारी कम मिले। दोनों ठेकेदार पिछले कई महीने से 15 और 25 कर्मचारियों के पास अपनी जेब मे डाल रहे थे और निगम से बिल पूरे मजदूरों का ले रहे थे। मेयर रामशरण यादव और सफाई विभाग के चेयरमेन राजेश शुक्ला ने इन दोनो ठेकेदारों को पांच-पांच हजार रूपय की पेनालटी लगाया गया। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान मेयर ने ठेकेदारों के अंदर में काम करने वाले को पीएफ और जीएफ नहीं काटने की लगातार शिकायत मिल रही है। महापौर के निर्देश पर नाली सफाई के 6 ठेकेदारों को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि किन-किन कर्मचारियों को कब कब से पीएफ जीएफ काटा गया है। ठेकेदार संदीप राय, अजय ताम्रकार, पंकज तिवारी, नीरज सिंह ठाकुर, सतीश सिंह और केजीएन को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी हैं। गौरतलब है कि शहर में सफाई ठेका भाजपा शासनकाल में शुरू किया गया था। ठेका पद्धति शुरू होते ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओ, एमआईसी सदस्यों और पार्षदों ने सफाई ठेका में कब्ज जमा लिया। अभी भी भाजपा नेताओं का ही कब्जा है। सत्ता में रहते तक सफाई ठेका में खूब लूट मचाते रहे। कोई 50 मजदूर लगाकर 100 मजदूर का पैसा निकलते रहे और अपनी जेब भरते रहे। भाजपा के कुछ नेता तो ऐसे भी थे जो ठेके वाले वार्ड में निगम के सफाई कर्मचारी लगते थे और मजदूरों की फर्जी सूची निकालकर ठेके का पूरा पैसा निकालकर कहा जाते थे। कुछ ऐसे भी थे जो सफाई के लिए मजदूर तो कम लगाते ही थे सप्ताह में तीन दिन सफाई करते और पूरे सप्ताहभर का बिल पास कर लेते थे। भाजपा नेताओं की ये आदत अभी तक सुधरी नही है। लेकिन आज महापौर के निरीक्षण में पकड़ा गए।
00 लगातार मिल रही शिकायत
महापौर रामशरण यादव ने बताया कि सफाई निरीक्षण के दौरान लगातार सफाई कर्मचारियों की शिकायत मिल रही है। कि ठेकेदार पीएफ का पैसा प्रतिमाह जमा नहीं कर रहें है। ऐसे में ठेकेदारों से जानकारी मांगी गई है। ऐसे ही निरीक्षण में तय सीमा से कम कर्मचारी मिल रहें है। ऐसे में पेनालटी लगाने के साथ ही कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
बिलासपुरJuly 5, 2026ढाई हजार से अधिक वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, मोबाइल में बात करते हुए चला रहे थे गाड़ी
बिलासपुरJuly 5, 2026तोरवा से चार और सटोरिया गिरफ्तार, सालों से धंधे में जुड़े है आरोपी
