बिलासपुर। पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ने में सफलता पाई है जो राजधानी से आकर न्यायधानी में चोरी करता था। यही नहीं चोरी का सामान यहीं बेचकर रायपुर लौट जाता था। पुलिस ने चोर के अलावा और दो खरीददार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 53 ग्राम सोने के गहने, 1किलो 700 ग्राम चांदी के गहने, दो लैपटॉप और 5 दोपहिया वाहन जब्त किया है।


एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि टीआई सनीप रात्रे को मुखबिर से मिली सूचना की मंगला चौक के पास कुछ लोग चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घराबन्दी कर सृजन शर्मा को पकड़ा जिसे थाने लाकर पूछताछ की गई। प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर रायपुर खमतराई निवासी आरोपी सृजन शर्मा ने बताया कि वह देर रात रायपुर से बिलासपुर आकर चोरी की घटना को अंजाम देता है। शहर में घूम घूमकर सूने मकान को निशाना बनाने वाले आरोपी श्री चंद ने बताया कि बीते 11माह पूर्व स्वास्तिक विहार कॉलोनी खमतराई सरकंडा बिलासपुर के एक सूने मकान का ताला तोड़कर घर में मौजूद अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर चोरी की थी। इसी तरह करीब 6 महीने पहले उसने कृष्णा विहार कोनी के एक सूने मकान में ताला तोड़कर घर में घुसकर लैपटॉप और सोने चांदी के जेवर चोरी किए थे। इसके अलावा एक मेस्ट्रो गाड़ी भी चोरी की थी। अप्रैल महीने में बंधवापारा सरकंडा बिलासपुर में जांजी तालाब के पास सड़क किनारे खड़ी एक अपाचे को भी उस ने चोरी कर लिया था। पिछले मई महीने में लॉकडाउन के दौरान भी शातिर चोर ने दीनदयाल कॉलोनी मंगला में रात को एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर व स्कूटी चोरी की थी। इसी तरह जून महीने में खमतराई बिलासपुर में नहर किनारे के मकान में घुसकर इसने सोने चांदी के जेवर लैपटॉप एक हौंडा ड्रीम मोटरसाइकिल को चोरी की थी। कुछ दिनों पहले ही चोर ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगानगर में भी सूने मकान मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर ने यहां से 34,000 रु, 3 मोबाइल, सोने चांदी के जेवरात चोरी की थी। अभी चार-पांच दिन पहले ही इस शातिर चोर ने महर्षि स्कूल के पास मंगला बिलासपुर के भी एक बन्द घर में ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर आदि चोरी करने के साथ ही मध्य नगरी चौक बिलासपुर के मुख्य मार्ग पर खड़े एक मेस्ट्रो गाड़ी को भी चोरी किया था। चोर बिलासपुर में जेवर वाहन आदि की चोरी करने के बाद उसे श्रीचंद शर्मा और ओमप्रकाश बंजारे को बेच दिया करता था। पुलिस ने चोर के साथ खरीदारों को भी गिरफ्तार कर लिया है। 3 आरोपियों के पास से सोने के करीब 53 ग्राम वजनी गहने, 1 किलो 700 ग्राम से अधिक की चांदी, 2 नग लैपटॉप, 5 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक हौंडा ड्रीम और नगद ₹13,000 जप्त किया गया है। जिसकी कुल कीमत 7 लाख रुपये से भी अधिक है। सिविल लाइन पुलिस ने मामले में चोर सृजन शर्मा और खरीददार रामेश्वर बंजारे व ओमप्रकाश बंजारे निवासी बरतोरी बिल्हा को भी गिरफ्तार किया है ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 23, 2026अयोध्या घुमाने के नाम पर सवा लाख रुपए की ठगी, 75 लोगों को बनाया शिकार
बिलासपुरMay 23, 2026कबाड़ के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 40 गोदाम सील, 18 लोग हिरासत में
बिलासपुरMay 21, 2026बाप ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, कारण जानकर रह जाएंगे दंग, पढ़े पूरी खबर…
बिलासपुरMay 20, 2026रेज़ा, कुली, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, कारपेंटर या श्रमिक चाहिए तो छत्तीसगढ़ सरकार के ई-श्रम साथी ऐप को डाउनलोड कर ले, सूची देखिए और फोन करके बुला लीजिए….
