रायपुर। NH-30 पर हुए एक सड़क हादसे में नायब तहसीलदार सतीश कृषान सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। तहसीलदार अपने दोस्तों के साथ धवाईपनी के ढाबे में चाय पीने गए थे और लौट रहे थे। उनके साथ आबकारी विभाग का एक गार्ड भी था जो अभी घायल है। दुर्घटना के बाद हाइवे में लगभग 4 घंटे तक जाम बनी रही।

मिली जानकारी के अनुसार बोरला तहसील में नायब तहसीलदार के रूप पदस्थ सतीश कृषान के दो दोस्त बाहर से मिलने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ सरकारी गाड़ी में सतीश शनिवार सुबह 6 बजे चाय पीने के लिए चिल्फी से धवाईपानी के लिए निकले थे। इस दौरान रास्ते में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर आबकारी विभाग में गार्ड सुरेंद्र झारिया उर्फ चंदन मिल गया। पहचान का होने के चलते उसे भी गाड़ी में बिठा लिया। फिर सभी ढाबे पर पहुंचे और वहां से चाय पीने के बाद लौट रहे थे। गाड़ी सतीश ही ड्राइव कर रहे थे। अभी वे बातचीत करते हुए बगई पहाड़ के पास मोड़ पर पहुंचे ही थे कि अचानक से तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ गया और दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में तहसीलदार सतीश कृषान सहित उनके दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसा होते देखा तो डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार की हाल ही में कोविड संक्रमण के दौरान पोस्टिंग हुई थी। वह अपने घर के इकलौते बेटे थे। हादसे में मारे गए उनके दोनों दोस्तों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी भी जानकारी जुटा रही है। वहीं टक्कर लगने के बाद ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। चालक उसे छोड़कर भाग निकला।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
बिलासपुरJuly 5, 2026ढाई हजार से अधिक वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, मोबाइल में बात करते हुए चला रहे थे गाड़ी
बिलासपुरJuly 5, 2026तोरवा से चार और सटोरिया गिरफ्तार, सालों से धंधे में जुड़े है आरोपी
