रायपुर। राजधानी रायपुर के एक ज्वेलर्स की दुकान से 3 करोड़ रुपए से अधिक के हीरे-जवाहरात की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारम्भिक जांच में दुकान के नौकर पर संदेह ब्यक्त किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली थाना अंतरगत सदर बाजार स्थित नाहटा मार्केट की है। शनिवार रात करीब 10 बजे नगीना नूपुर ज्वेलर्स के मालिक नरेंद्र दुग्गड़ दुकान बंद करके घर चले गए थे। रविवार को नौकर प्रकाश चाबी लेकर दुकान पहुंचा था। गार्ड ने पूछताछ नहीं की क्योंकि उसे लगा कि उसे किसी काम से मालिक ने भेजा होगा। सोमवार को सुबह जब कारोबारी ने दुकान खोली तो उन्होंने जेवर और नगदी का मिलान किया। जेवरों का मिलान करते हुए उनके होश उड़ गए क्योकि करीब तीन करोड़ रुपया के हीरे और जेवरात गायब मिले, साथ ही नगदी 4 लाख रुपये भी शेल्फ में नहीं है। किसी भी दराज या शटर को तोड़ा या काटा नहीं गया था। उनका ध्यान सीधे नौकर प्रकाश की ओर गया जोकि दुकान नहीं आया था। जब उसे फोन लगाया तो स्विच ऑफ मिला। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। पूरे सराफा बाजार में इस घटना से हड़कम्प मच गया। धीरे-धीरे आसपास के सराफा ब्यापारी दुकान पहुंचने लगे। एसोसियेशन के पदाधिकारी भी दुकान पहुंच गये। शिकायत के आधार पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे रिकॉर्डिंग देखा गया तो पता चलता है कि प्रकाश के साथ एक अन्य व्यक्ति भी दुकान से निकलता दिखाई दे रहा है।
00 दुकान संचालक का जीता भरोसा
रायपुर के सदर बाजार की स्थिति नाहटा मार्केट में नगीना नूपुर ज्वेलर्स है। कुछ दिन पहले ही दुकान के मालिक ने अलवर राजस्थान के एक युवक प्रकाश को नौकरी पर रखा था। कम दिनों में ही उसने मालिक को भरोसे में ले लिया। वह उसके घर भी आने जाने लगा और उसके हाथ में चाबी भी दे दी जाती थी। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए नौकर ने चोरी की घटना को आसानी से अंजाम देने में सफल रहा।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
