रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2020 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा 2020 का आयोजन 26 जुलाई से 29 जुलाई 2021 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इससे पहले इस मुख्य परीक्षा का आयोजन 18, 19, 20 और 21 जून 2021 को होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा अब तीन दिन दो पालियों में आयोजत की जाएगी। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, 29 जुलाई को यह परीक्षा एक शिफ्ट में ही आयोजित की जाएगी।
26 जुलाई सोमवार की सुबह 9 बजे से 12 बजे तक पहला पेपर लैंग्वेज का उसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निबंध का पेपर होगा। 27 जुलाई मंगलवार सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तीसरा पेपर जनरल स्टडीज 1, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चौथा पेपर जनरल स्टडी 2 का होगा। 28 जुलाई बुधवार के सुबह 9 बजे से 12 बजे तक पांचवा पेपर जनरल स्टडीज 3, दोपहर 2 से 5 बजे तक जनरल स्टडीज 4 का आयोजन किया गया है। 29 जुलाई गुरुवार सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक सातवां पेपर जनरल स्टडीज 5 का लिया जाएगा।
00 5 जिलों में बनाया गया परीक्षा केंद्र
सीजीपीएससी मेंस परीक्षा 2020 के लिए प्रदेश के 5 जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, रायपुर और जगदलपुर शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को परीक्षा देने पहुंचना होगा। प्रवेश पत्र अभ्यर्थी सीजीपीएससी की वेबसाइट (http://psc.cg.gov.in/) से डाउनलोड कर सकेंगे।
00 बिलासपुर में पांच परीक्षा केंद्र
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2020 के लिए बिलासपुर जिले में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसमें एक हजार 380 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए उड़नदस्ता प्रभारी और संवितरण अधिकारी नियुक्त किए गए है।
तारीख———विषय
26 जुलाई, 2021——भाषा, निबंध
27 जुलाई, 2021——सामान्य अध्ययन I, सामान्य अध्ययन II
28 जुलाई, 2021——सामान्य अध्ययन III, सामान्य अध्ययन IV
29 जुलाई, 2021——सामान्य अध्ययन V
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणAugust 22, 2026श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी महराज, मठ में हुआ ब्राह्मण भोज का आयोजन
बिलासपुरAugust 21, 2026स्टेट बैंक के पीछे लगा था जुवाड़ियों के फड़, पुलिस ने किया 7 लोगों को गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 21, 2026लिमतरा में आवारा मवेशियों को लेकर बवाल, 8 ने मिलकर 4 पर किया प्राणघातक हमला, एक की मौत, 7 गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 20, 2026शराब के नशे में सांप को पकड़ा और गले में लपेट लिया, कई बार डंसा, अस्पताल ले गए, वहां से भी भाग गया, अब खोज रहे है ग्रामीण
