सब्जी की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे डेढ़ करोड़ का गांजा, उड़ीसा से लेजाकर महाराष्ट्र में करना था सप्लाई

महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने दो वाहनों से 8 क्विंटल गांजा जब्त किया है। आरोपी सब्जियों के बीच में उड़ीसा से गांजा लेकर महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। पकड़े गए गांजे की कीमत 1 करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को फाॅरेस्ट नाका टेमरी में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच एक वाहन बोलेरो पिकअप क्रमांक MH 18 BG 5458 तेज रफ्तार से ओडिशा की ओर से आ रही थी। जिसे चेकिंग पाईन्ट एन.एच.-353 फाॅरेस्ट नाका टेमरी पर रोका गया। पूछताछ के दौरान वाहन में बैठे व्यक्ति ने संजय सामल पिता सुकदेव सामल उम्र 38 वर्ष सा. ग्राम सनगना पोस्ट जयचन्द्रपुर थाना मरसागई जिला केन्द्रापाडा, ओडिशा का निवासी होना बताया। वाहन के ओडिशा से महाराष्ट्र की ओर जाने के संबंध में पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा। थाना कोमाखान की टीम को शक होने पर वाहन की तलाशी ली तब वाहन के पीछे डाले में बोरियों में पता गोभी व आलू भरा हुआ मिला। जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई लेकिन नीचे प्लास्टिक की 15 बोरियों में मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ था। प्रत्येक बोरी में 16-16 पैकेट कुल 240 पैकेट एवं वाहन के डाला में पत्ता गोभी व आलू के बोरियों के नीचे चेम्बर बना हुआ था। इस चेम्बर में 110 पैकेट गांजा मिला। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 350 पैकेट में कुल 7 क्विटंल अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर उनके खिलाफ 20बी NDPS एक्ट के तहत पंजीबद्धकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ में आरोपी संजय सामल ने पुलिस को बताया कि एक अन्य लग्जरी कार में भी कुछ लोगों द्वारा गांजा परिवहन किया जा रहा है। इसके बाद आरोपी के बताये अनुसार खरियार रोड ओडिशा की ओर से आ रही हुंडई वर्ना क्रमांक OD 02 AG 5266 कोरोक कर तलाशी ली गई। कार में 03 व्यक्ति बैठे मिले। जिन्होंने अपने नाम (01.) चिन्मय साहनी पिता विभूति साहनी उम्र 26 वर्ष सा. ग्राम छन्दा पोस्ट गतानई थाना मरसागई केन्द्रापाडा ओडिशा, (02) जी शंकर पिता जी त्रिनाथ जाति तेलगु उम्र 22 वर्ष सा. ग्राम मोचीसाही, दिगपाहंडी, थाना दिगपाहंडी जिला गंजाम, ओडिशा तथा (03) निलेश बैरागी पिता स्व. सुनील बैरागी जाति भटरी उम्र 26 वर्ष सा. ग्राम पोस्ट फागडे बालापुर थाना बालापुर जिला धुले, महाराष्ट्र कमलानी मार्केट झोपडपट्टी मकान नंबर 112 नागपुर थाना कमलानी मार्केट नागपुर, महाराष्ट्र का निवासी होना बताया। इस वाहन की तलाशी पुलिस द्वारा ली गई तब वाहन के पीछे डिक्की में 50 पैकेट गांजा मिला। इस मामले में भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यह पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु. अधिकारी (पु) बागबाहरा लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान निरीक्षक सिध्देश्वर प्रताप सिंह, सउनि. रनसाय मिरी, प्रआर. जागेश्वर ठाकुर, आर. संतोष सावरा, सरर्फुद्दीन अंसारी, कुलेश्वर साहू, कृष्णा पटेल, गनेश्वर ठाकुर, नरेन्द्र साहू, शाशि दीवान के द्वारा की गई।

जब्त सामान

दोनो वाहनों से कुल 400 पैकेट गांजा, वजन 8 क्विंटल, कीमत 1,60,00,000 रूपए (एक करोड साठ लाख रूपये)।
बोलेरो पिकअप क्र0 MH 18 BG 5458 कीमत 3,00,000 रूपये।
हुडंई वरना क्र0 OD 02 AG 5266 कीमत 7,00,000 रूपये।
नगदी रकम 8800/- रूपये।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *