महासमुंद।️ पुलिस को एक बार फिर से भारी मात्रा में गांजा पकड़ने में सफलता मिली है। गांजा के दो तस्कर पिकअप में 7 क्विंटल गांजा लेकर जा रहे थे। आरोपियों ने गांजा का पैकेट नारियल के बुच में छिपाकर रखे थे। गिरफ्तार दोनों तस्कर बिहार के है।


गुप्त चैम्बर, सिनटैक्स टंकी, सब्जियों, पशु आहार, पत्ता गोभी व आलू के बीच गांजा की तस्करी पकडाने के बाद अब नारियल के बुच की रस्सीयों के बंडल के बीच छुपाकर गांजा की तस्करी करने का मामला सामने आया है।️ दोनो आरोपियों से 700 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जिसकी बाजार में कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा परिवहन करने वाले वाहन महिन्द्रा पिकअप व 2 नग मोबाईल भी जब्त किया गया है। गांजा और जब्त वाहन व मोबाइल की कुल कीमती 1 करोड़, 43 लाख 8,000/- रूपये है। महासमुन्द पुलिस तस्करों के हर पैतरों पर नजर रख बाॅडर में स्थित सभी थानो और चौकियों में राजकीय एवं राष्ट्रीय राज्य मार्गो पर बल तैनात कर अवैध गांजा परिवहन करने वालो पर नजर रखी हुई थी। 20 जुलाई 2021 को पिथौरा चैकपोस्ट बागबाहरा में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच एक वाहन महिंद्रा पीकअप क्रमांक JH 01 BG 5116 तेज रफ्तार से ओडिशा की ओर से आ रही थी।
जिसे चेकिंग पाईन्ट एन.एच.-353 पिथौरा चैक बागबाहरा पर रोका गया। वाहन में वाहन चालक सहित 02 व्यक्ति बैठे मिले। जिनसे नाम-पता पूछने पर अपना नाम (01.) छोटेलाल यादव पिता रामबचन यादव उम्र 28 साल साकिन भगवतपुर थाना चांदी जिला भोजपुर (बिहार) (02.) रविन्द्र तिवारी पिता स्व. भगवान तिवारी उम्र 52 साल साकिन कुसुम्ही पोस्ट जमोडी थाना तरारी जिला भोजपुर (बिहार) के यह वाहन ओडिसा से आरा बिहार की ओर जा रही थी। आरा बिहार जाने के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
बिलासपुरJuly 5, 2026ढाई हजार से अधिक वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, मोबाइल में बात करते हुए चला रहे थे गाड़ी
बिलासपुरJuly 5, 2026तोरवा से चार और सटोरिया गिरफ्तार, सालों से धंधे में जुड़े है आरोपी
