धमतरी। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार एक युवक का पैर टूट गया जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए।


धमतरी जिले में बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत की कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक का पैर टूट गया, जबकि दो युवकों को चोट आई है। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज शालिनी राजपूत अपनी कार में सवार होकर कांकेर से नगरी के लिए निकली थी। इस दौरान नगरी रेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकल रही थी, तभी बिड़गुड़ी के पास सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान एक बाइक पर तीन युवक सवार थे. तीनों टक्कर के बाद बाइक से सड़क पर जा गिरे। घटना में बाइक सवार एक युवक का पैर टूट गया, जबकि अन्य दो युवक घायल हो गए। साथ ही इस हादसे में बाइक और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद एम्बुलेंस की मदद से दो को नगरी अस्पताल और एक को धमतरी रिफर किया गया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
