बिलासपुर। गुरुघासीदास केंद्रीय विवि में नए कुलपति की नियुक्ति कर दी गई है। सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के प्रो. डॉ आलोक चक्रवाल विवि के नए कुलपति होंगे। डॉ लक्ष्मण चतुर्वेदी, डॉ अंजिला गुप्ता के बाद केंद्रीय विवि बनने के बाद वे तीसरे कुलपति होंगे।

गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में नए कुलपति की नियुक्ति कर दी गई है। सौराष्ट्र युविवर्सिटी राज़कोट गुज़रात के प्रोफ़ेसर डॉ. आलोक कुमार चक्रवाल को नया कुलपति बनाया गया है। वे गुरूघासीदास विश्विद्यालय की कुलपति अँज़िला गुप्ता का स्थान लेंगे। इस सिलसिले में भारत सरकार की ओर से आदेश ज़ारी कर दिया गया है। जानक़ारी मिली है कि डॉ आलोक कुमार चक्रवाल सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में कामर्स एंड बिजनेस एडमिस्ट्रेशन विभाग में प्रोफेसर हैं। 52 वर्षीय डॉ चक्रवाल शिक्षण के क्षेत्र में करीब 30 साल का अनुभव रख़ते हैं। करीब तीस साल तक उन्होने रिसर्च के क्षेत्र में भी काम किया है। डॉ आलोक तीन गोल्ड मैडल हासिल कर चुके हैं और उनके 4 पेपर को अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में अवार्ड मिल चुका है। कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में भी शिरकत कर चुके डॉ. आलोक की मैनेज़मेंट, कॉमर्स, मार्क़ेंटिंग और फ़ाइनेंस में विशेषज्ञता रही है ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
