कांकेर। कांकेर में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 4 छात्रों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। चारों छात्र मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित भाग निकला। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी है।

कांकेर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। मोर्निंग वॉक पर निकले चार नाबालिग लड़कों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया है। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही चारों लड़कों की मौत हो गई है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है।जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरी गांव की है। आज तड़के सुबह बारदेवरी ग्राम के प्रणय देहरी 16 वर्ष, रोशन राणा 15 वर्ष, दिनेश नाग 11 वर्ष और पुष्पराज नागेश 16 वर्ष मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे। इस दौरान भानुप्रतापपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने चारों लड़कों को कुचल दिया। हादसे में चारो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस समझाने के प्रयास में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपी ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश कांकेर पुलिस कर रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सेना में जाने का सपना लेकर रोज सुबह उठ कर मेहनत करने वाले चार नौजवान को तेज रफ्तार ट्रक कुचल कर फरार हो गया। मौके पर ही चारों युवकों ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देवरी निवासी युवक सेना में भर्ती होने के लिए रोजना सुबह दौड़-भाग करते थे। भानुप्रतापपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने चार लोगों की जिंदगी छिन ली।
00 बस के नीचे आया कंडक्टर
हादसे के थोड़ी देर बाद उधर से एक बस निकली। ग्रामीणों के रास्ता बंद को देख वह बस बैक करने लगा। इस दौरान कंडक्टर पीछे खड़ा होकर बस पास कराने का प्रयास कर रहा था। शोर-शराबे और हंगामे के बीच चालक ने कंडक्टर को ही बस से कुचल दिया। उसकी भी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। वहीं कंडक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणAugust 22, 2026श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी महराज, मठ में हुआ ब्राह्मण भोज का आयोजन
बिलासपुरAugust 21, 2026स्टेट बैंक के पीछे लगा था जुवाड़ियों के फड़, पुलिस ने किया 7 लोगों को गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 21, 2026लिमतरा में आवारा मवेशियों को लेकर बवाल, 8 ने मिलकर 4 पर किया प्राणघातक हमला, एक की मौत, 7 गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 20, 2026शराब के नशे में सांप को पकड़ा और गले में लपेट लिया, कई बार डंसा, अस्पताल ले गए, वहां से भी भाग गया, अब खोज रहे है ग्रामीण
