छत्तीसगढ़। तखतपुर में एक ऐसा चोर पकड़ाया है जो लिफ्ट लेकर कवर्धा और बेमेतरा जाता था। वहां से वाहन चोरी कर लाता और कबाड़ियों को बेच देता। पुलिस ने चोर की निशानदेही पर 20 टन कबाड़ और दो पिकअप जब्त किया है।

कवर्धा और बेमेतरा क्षेत्र से चोरी के वाहन लाकर कबाड़ में खपाने वाले तीन आरोपितों को तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कबाड़ियों के ठिकानों से 10 टन कबाड़ और दो पिकअप जब्त किया है। तखतपुर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान मुंगेली की ओर से आ रही पिकअप को रोककर चालक से पूछताछ की गई।तखतपुर के कालेजपारा निवासी अशोक श्रीवास(27) गोलमोल जवाब देने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह लिफ्ट लेकर कवर्धा और बेमेतरा क्षेत्र में जाता है। वहां वाहन चोरी कर लाता है। चोरी के वाहनों को कबाड़ में बदलकर बेचकर अजहर(32) और हैदर(24) निवासी तखतपुर के लिदरी के पास बेचता था। इस पर पुलिस ने दोनों के ठिकानों और बेलसरी स्थित गोदाम में दबिश दी। गोदाम में कटे हुए ट्रक व अन्य वाहन थे। इसके साथ ही वाहनों के पार्ट्स, इंजन और अन्य संदिग्ध सामान थे। पुलिस ने दोनों गोदाम से 10 टन कबाड़ जब्त कर कबाड़ी अजहर और हैदर को भी गिरफ्तार कर लिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
