
बिलासपुर। रविवार को छत्तीसगढ़ बिलासा साहित्य मंच के तत्वावधान में लॉकडाउन के रचनाकारों के रचनाओं का पाठ नामक कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब भवन में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिलासा कन्या महाविद्यालय की उर्दू विभाग की विभाग प्रमुख डॉ.शाजिया अली रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाईकोर्ट अधिवक्ता अंजली शर्मा ने किया जबकि कार्यक्रम के संयोजक बिलासपुर के अमूर्त चित्रकार व्ही.व्ही.रमण किरण थे। कार्यक्रम तीन चरणों में हुआ। पहले चरण में रचानाकारों ने अपनी रचनाएं पढ़ते हुए समां बांध दिया। इस दौरान दो ऐसे भी रचनाकार दीपेंद्र शुक्ला व विनोद कुमार पटेल रहे जो कोरोना पॉजीटिव हुए थे, ने उस दौर में क्या कुछ महसूस किया, उसे अपनी कविता के माध्यम से अभिव्यक्त किया। वहीं डॉ.कावेरी दाभड़कर जो मूल रूप से मराठी में लिखती है, ने अपनी हिंदी कविता का पाठ किया। वहीं डॉ.सुधाकर राव और अजय शर्मा ने अपने गीत व कविता से श्रोताओं को सोचने पर मजबूर किया। केवल कृष्ण पाठक ने गजल से समां बांधा तो अपोलो अस्तपाल के अजय जाड़े ने भी कविता का पाठ किया। वहीं भास्कर मिश्रा पारस, व्ही.व्ही. रमणा किरण और सुनील शर्मा ने अपनी रचनाओं को अभिव्यक्त किया। इसके बाद वरिष्ठ साहित्यकार रामकुमार तिवारी और अजय पाठक ने अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम की सराहना की और नवोदित रचनाकारों को इसी तरह लिखते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, साहित्यकार सनत तिवारी, राघवेंद्र दुबे, सलीम काजी, रामप्रताप सिंह, बृजेश सिंह कौशिक, नीरज धर दीवान, नीतेश पाटकर सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार व श्रोता मौजूद रहे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
