रायपुर। नाली निर्माण में घपला करने वाले तत्कालीन CMO, सब इंजीनियर, आरआई, लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है। यही नहीं मंत्री के निर्देश पर वर्तमान CMO ने 6 लोगों के खिलाफ थाने में जुर्म दर्ज करा दिया है।
नगर पालिका परिषद मुंगेली के परमहंस वार्ड में 300 मीटर नाली निर्माण किए बिना ही ठेकेदार को 13 लाख रुपए से अधिक का भुगतान किए जाने के मामले को नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने गंभीरता से लिया है। प्रकरण के संज्ञान में आते ही मंत्री ने नगर पालिका परिषद मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकास पाटले, उप अभियंता जोयस तिग्गा, लेखापाल आनंद निषाद, सहायक राजस्व निरीक्षक सियाराम साहू को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में नगर पालिका परिषद मुंगेली अध्यक्ष संतूलाल सोनकर को कारण बताओं सूचना जारी करने के साथ ही सम्पूर्ण प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
नगर पालिका परिषद मुंगेली अंतर्गत परमहंस वार्ड में होरीलाल शर्मा के घर से गार्डन की बाउण्ड्रीवाल होते हुए स्टेडियम तक 300 मीटर नाली निर्माण होना था लेकिन नही किया गया। यही नही मेसर्स सोफिया कंस्ट्रक्शन एण्ड सप्लायर अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा को बिना कार्य किए ही 13 लाख 21 हजार 818 रुपए का भुगतान कर दिया गया। इस मामलें की जानकारी लगते ही नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. डहरिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उप अभियंता, लेखापाल, सहायक राजस्व निरीक्षक सहित इस प्रकरण में संलिप्त सभी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश भी जारी कर दिए गए है। निलंबित सभी अधिकारी और कर्मचारियों का निलंबन अवधि में मुख्यालय, कार्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर नियत किया गया है।
00 थाने दर्ज हुआ मामला
नाली घोटाले मामले में कलेक्टर अजीत वसन्त ने नगरपालिका अध्यक्ष सन्तु लाल सोनकर, तत्कालीन सीएमओ विकास पाटले, जोयस तिग्गा तत्कालीन उप अभियंता, तत्कालीन सहायक राजस्व निरीक्षक सियाराम साहू, लेखापाल आनंद निषाद और सोफिया कंट्रक्शन अकलतरा समेत 6 के खिलाफ सीएमओ मनीष वारे को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद मनीष वारे ने सिटी कोतवाली पहुच कर इन 6 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज करा दिया। आरोपियों के खिलाफ अभी 420, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है, पुलिस विवेचना के बाद गबन, दस्तावेज में छेड़छाड़ सहित अन्य धाराएं जोड़ेगी।
00 क्या था मामला
मुंगेली नगरपालिका के परमहंस वार्ड में 17 लाख की लागत से नाली निर्माण किया जाना था. लेकिन बगैर नाली निर्माण के ठेकेदार को 13 लाख का भुगतान कर दिया गया।जिस पर मामला मीडिया में आने के बाद इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई थी जिस पर कलेक्टर ने SDM की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर जांच के लिए कहा गया जांच के नाली नही बनाया गया और 13 लाख पैसे का भुगतान कर दिया गया था जांच में सभी के जवाब असंतुष्ट और विरोधाभास पाया गया. इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
बिलासपुरJuly 5, 2026ढाई हजार से अधिक वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, मोबाइल में बात करते हुए चला रहे थे गाड़ी
बिलासपुरJuly 5, 2026तोरवा से चार और सटोरिया गिरफ्तार, सालों से धंधे में जुड़े है आरोपी
